Headlines

‘दूसरा’ के मेकर्स को झटका, सौरव गांगुली के हक में आया कोर्ट का फैसला


दिल्ली हाईकोर्ट ने माना कि फिल्म ‘दूसरा’ से पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन हुआ है. कोर्ट ने फिल्म की शुरुआत और अंत में हिंदी और अंग्रेजी में बड़े डिस्क्लेमर दिखाने का आदेश दिया है. साथ ही, 2 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश भी दिया है.

सेलिब्रिटी की आइडेंटिटी और उनकी अपनी विरासत की सुरक्षा से जुड़ी कानूनी लड़ाई अब एक बहुत बड़े पड़ाव पर पहुँच गई है. दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान सौरव गांगुली और उनके साथ लव फिल्म द्वारा फाइल किए गए मुकदमे में अपना सही फैसला सुनाया है. जिसमें कोर्ट ने साफ तौर पर बताया है की फिल्म दूसरा में उनके पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट का गलत इस्तेमाल किया गया है .

फिल्म में दिखाना होगा डिस्क्लेमर

इस तरह से कोर्ट ने आदेश दिया है कि मेकर्स अधिकारों का गलत इस्तेमाल करने की वजह से दो करोड रुपए जमा करेंगे, और फिल्म को OTT से लेकर किसी भी अन्य प्लेटफार्म पर रिलीज नहीं करेंगे.

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि फिल्म की कहानी में सौरव गांगुली की जिंदगी और उनकी छवि  से जुड़ी कई बातें शामिल हैं. ऐसे में फिल्म के फाइनल कट से इन खास हिस्सों को हटाना लगभग संभव नहीं है. इस मामले को देखते हुए बेंच ने फिल्म के मेकर्स रमेश देव प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड को निर्देश दिया कि फिल्म की शुरुआत और अंत में हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में साफ तौर पर डिस्क्लेमर दिखाया जाए.

ये जरूरी डिस्क्लेमर दर्शकों को साफ तौर से बताएंगे कि पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कभी भी इस फिल्म में अपने व्यक्तित्व के कमर्शियल तौर पर इस्तेमाल या उसे दिखाने के लिए सहमति नहीं दी थी. सौरव गांगुली से इस प्रोजेक्ट का कोई ऑफिशियल तौर से जुड़ाव या मंजूरी नहीं है और न ही इसका मकसद उनके खुद के पब्लिसिटी राइट्स का उल्लंघन करना है.

कोर्ट का यह फैसला बिना अनुमति किसी मशहूर व्यक्ति के नाम और पहचान का गलत तरीके से व्यावसायिक इस्तेमाल रोकने और उनके अधिकारों व छवि की रक्षा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

कब रिलीज होगी ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’?

14 मई 2027 को रिलीज होने वाली ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ का डायरेक्शन विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं. वहीं, लव रंजन और अंकुर गर्ग इसे प्रोड्यूस किया गया है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *