Headlines

राइज एंड फॉल 2 के विजेता शहजाद पूनावाला तेज प्रताप पर भड़के, जोकर तक कह दिया


शहजाद पूनावाला रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन-2 के विजेता बन गए हैं. विजेता घोषित होने के बाद इस शो का हिस्सा रहे तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया था कि यहां भी वोट चोरी हुई है. वे शहजाद पूनावाला की जीत से खुश नहीं थे. कई आरोप लगाए थे जिसके बाद शनिवार (07 नवंबर, 2026) को शहजाद ने उन्हें जोकर कह दिया.

पीटीआई वीडियो से शहजाद ने कहा, “देखिए… तेज प्रताप को मैं बहुत गंभीरता से नहीं लेता… मुझे लगता है कि उन्हें कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है… परिवार या उनकी पुरानी राजनीतिक पार्टी के लोग भी नहीं लेते हैं… न बिहार के लोग, उन्हें इंडियन पॉलिटक्स में जोकर माना जाता है…” 

शहजाद ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने उस ट्वीट को डिलिट भी नहीं किया है… जिसमें उन्होंने वोट चोरी का आरोप लगाया है…” शहजाद ने वोट चोरी के आरोप को एक तरह का फैशन बताया और कहा, “राहुल गांधी भी चुनाव हारते हैं तो वोट चोरी का आरोप लगाते हैं… तेज प्रताप और उनके चेले जब गेम नहीं जीत पाए तो ये लोग वोट चोरी की बात कह रहे हैं…” 

यह भी पढ़ें- मुंगेर में 11.11 लाख दीयों से दीपोत्सव का आगाज, CM सम्राट ने किया शुभारंभ

‘विजेता घोषित करने का तरीका पारदर्शी’

शहजाद पूनावाला ने कहा कि राइज एंड फॉल के विजेता घोषित करने का तरीका पारदर्शी है. पिछले साल भी आपने देखा होगा कि जो फॉर्मेट है, बचे हुए फाइनलिस्ट रूलर जो होते हैं वो एक-दूसरे को वोट करते हैं. इस बार यह टाई हो गया था… तो जो छह फाइनलिस्ट थे उन्होंने मुझे वोट किया और मैं विजेता बना…” पीटीआई से बातचीत में तेज प्रताप यादव को शहजाद पूनावाला ने पलटू भी कहा.

इससे पहले बीते शुक्रवार को शहजाद पूनावाला ने कहा था, “मैं जनता का बहुत आभारी हूं. भगवान और मां के आशीर्वाद से मैं जीता. शो में हमारी रणनीति कामयाब रही… राइज एंड फॉल में मेरे दुश्मनों ने मेरे साथ दोस्तों से ज्यादा दोस्ती निभाई. मैं यादें लेकर जा रहा हूं. मैंने पहले ही कहा था कि मैं जो भी पैसा जीतूंगा उसे महाराष्ट्र, बिहार और असम के मुख्यमंत्री फंड में लोगों की मदद के लिए दूंगा.” 

यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर फायर और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इमरजेंसी में इन नंबरों पर करें कॉल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *