Headlines

महाराष्ट्र: शरद पवार अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, उद्धव ठाकरे कल करेंगे मुलाकात


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को शनिवार (7 नवंबर) को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई. उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर पर रहकर इलाज जारी रखने की सलाह दी है. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह अपने आवास सिल्वर ओक पहुंचेंगे. इस बीच, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे अब उनसे आज नहीं, बल्कि कल मुलाकात करेंगे.

शरद पवार को ब्रोंकाइटिस का अटैक, सीने में संक्रमण और खांसी की शिकायत के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके स्वास्थ्य की निगरानी डॉक्टरों की टीम कर रही थी. शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद डॉक्टर प्रीतम सामदानी ने उनकी सेहत को लेकर जानकारी दी.

पहले कत्ल, फिर पैर काटे… लाश ठिकाने लगाने के लिए रोज थोड़े-थोड़े अंग फेंकने की थी योजना!

डॉक्टर प्रीतम सामदानी ने बताया, “शरद पवार को स्थिर हालत में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. अब उनका इलाज घर पर ही जारी रहेगा. उन्हें ब्रोंकाइटिस का अटैक और सीने में संक्रमण हुआ था, जिसमें अब सुधार हो रहा है.”

उन्होंने आगे कहा, “उन्हें घर पर रहकर इलाज जारी रखने और सामान्य सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है, जिनका पालन देश के हर नागरिक को करना चाहिए. उनकी उम्र को देखते हुए कुछ अतिरिक्त निर्देश भी दिए गए हैं. वह डॉक्टरों की सलाह का पूरी तरह पालन करते हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वह अपना ध्यान रखेंगे.”

सुप्रिया सुले अस्पताल पहुंचीं

शरद पवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के दौरान उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले भी ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचीं. डिस्चार्ज होने के बाद शरद पवार अस्पताल से बाहर निकले और अपने घर के लिए रवाना हुए.

शरद पवार की बीमारी के बीच महाराष्ट्र की राजनीति में भी हलचल जारी है. एनसीपी के दोनों गुटों के विलय और महायुति के साथ नजदीकी को लेकर चर्चाएं चल रही हैं. इसी बीच उद्धव ठाकरे ने शरद पवार से मुलाकात का कार्यक्रम बनाया था.

धाराशिव: दोस्तों के साथ लड़की को किया किडनैप, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा

पहले उद्धव ठाकरे के शनिवार को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच शरद पवार के आवास सिल्वर ओक पहुंचने की जानकारी थी. हालांकि, अब यह मुलाकात टल गई है. उद्धव ठाकरे आज की जगह कल शरद पवार से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात को महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *