Headlines

दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स…


टीम इंडिया रविवार, 23 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी. दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है. ऐसे में अब टीम इंडिया का मकसद श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना होगा. दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान गंभीर ने आलोचकों की करारा जवाब दिया. 

गौतम गंभीर अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं. इस बार भी गौतम गंभीर का बयान सोशल मीडिया में वायरल है. गंभीर ने कहा, “मेरा काम ट्रॉफियां जीतना है. सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाना मेरा काम नहीं है. रैंकिंग मेरे लिए मायने नहीं रखती है. टीम में बदलाव का दौर चल रहा है. ऐसे में थोड़े उतार-चढ़ाव आते हैं. लेकिन आप देखिए इंग्लैंड दौरे के बाद से हम लगातार अच्छा खेल रहे हैं.” 

गंभीर ने यह स्वीकार किया कि खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने के मुद्दे पर टीम मैनेजमेंट के शीर्ष स्तर पर चर्चा हुई है. उन्होंने कहा, “इस सीरीज में भी हमारे कई खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे. इस मामले पर चर्चा हुई है. यह सिर्फ बीसीसीआई की बात नहीं है, बल्कि समग्र रूप से हमारी कोशिश यही है कि हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट खेलें. इससे टीम में निरंतरता बनी रहेगी और हम अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को नियमित रूप से सही दिशा में आगे बढ़ा सकेंगे.”

भारतीय टीम इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है. भारत से ऊपर ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं. हालांकि, गंभीर ने रैंकिंग को ज्यादा महत्व देने से इनकार किया.

कोलंबो में खेला जाएगा दूसरा टेस्ट

भारत और श्रीलंका के बीच अब दूसरा टेस्ट मैच रविवार, 23 अगस्त से सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 165 रनों से जीत दर्ज की थी. ऐसे में श्रीलंका अब दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी. वहीं टीम इंडिया की नजरें सीरीज जीतने पर रहेंगी. दूसरा टेस्ट भी भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा.  

यह भी पढ़ें- 

कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *