Headlines

‘दृश्यम 3’ दुनियाभर में 300 करोड़ के पार, बनी 2026 की 6th हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, कितना कमाया प्रॉफिट?


अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. ये बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड्स बना रही है. पहले वीकेंड पर फिल्म ने इंडिया में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और अब वीकडेज की शुरुआत भी शानदार की है. फिल्म को थिएटर में शानदार रिस्पांस मिल रहा है. हिट फ्रेंचाइजी होने के नाते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है और अब चौथे दिन इसने दुनियाभर में 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

ऐसे में अब ‘दृश्यम 3’ के मंडे टेस्ट की रिपोर्ट भी सामने आ गई है. फिल्म ने पहले सोमवार को भी बंपर कमाई की है. इसकी कमाई में गिरावट जरूर आई है लेकिन इसकी कमाई डबल डीजिट में ही रही है. इससे एक बात तो साफ जाहिर है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आने वाले वीकडेज में भी अच्छा खासा कलेक्शन करने वाली है. चलिए बताते हैं फर्स्ट मंडे टेस्ट में इसका हाल…

‘दृश्यम 3’ का डे-4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे पर 62 करोड़ का कलेक्शन किया था. पहले ही दिन इसने ‘पठान’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया था.
-वहीं, फिल्म ने शनिवार दूसरे दिन भी 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और इसकी कमाई 53.50 करोड़ रही थी. 
– संडे को भी वीकेंड का फायदा मिला था और फिल्म ने 61 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था.
– जिसके बाद इसका ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन 176.5 करोड़ का कारोबार कर लिया था.

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-4 21 करोड़ (10.30 बजे तक) 24.0%
टोटल कलेक्शन 197.50 करोड़  

‘दृश्यम 3’ बनी 2026 की छठी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

इतना ही नहीं, अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ इस साल 2026 की छठी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है. इसने ‘धमाल 4’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म ने ‘आवारापन 2’ और ‘टॉक्सिक’ के हिंदी रिकॉर्ड को तोड़ दिया था. ऐसे में अब मंडे को भी ये रिकॉर्ड ब्रेकर फिल्म साबित हुई है. देखिए 2026 टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट…

1. धुरंधर 2- 1186.32 करोड़
2. बॉर्डर 2- 362.76 करोड़
3. हनुमान अंश- 321.73 करोड़
4. मिर्जापुर द मूवी- 232.92 करोड़
5. भूत बंगला- 199.23 करोड़
6. दृश्यम 3- 197.50 करोड़
7. धमाल 4- 177.92 करोड़
8. आवारापन 2- 156.12 करोड़
9. टॉक्सिक हिंदी- 143.92 करोड़
10. वेलकम टू द जंगल- 137.93 करोड़ 

‘दृश्यम 3’ 300 करोड़ के पार, जानें प्रॉफिट

वहीं, अगर बात की जाए कि अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने 4 दिनों में कितना प्रॉफिट कमा लिया है तो कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का बजट 128 करोड़ रुपये है जबकि सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने तीन दिनों में यानी कि पहले वीकेंड में वर्ल्डवाइड 272.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था तो इस लिहाज से फिल्म ने तीन दिनों में ही 113.13% प्रॉफिट कमा लिया था.

वहीं, सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन दुनियाभर में 303 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इस लिहाज से फिल्म ने चार दिनों में 136.72% प्रॉफिट कमा लिया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *