भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर (गुरुवार) से खेला जाएगा. मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर है. न्यूजीलैंड में होने की वजह से टीवी पर देखने वाले भारतीय फैंस के लिए मुकाबले की टाइमिंग बहुत अटपटी है. अगर आप सुबह उठने में थोड़ा भी लेट हो गए, तो सिर्फ कुछ ओवर नहीं छूटेंगे, बल्कि दिन का पूरा खेल ही खत्म हो जाएगा. तो आइए जानते हैं कि मैच के पांचों दिन के तीनों सेशन की टाइमिंग क्या रहेगी.
उससे पहले आपको बता दें कि अभी भारत से न्यूजीलैंड का समय साढ़े 7 घंटे आगे है. न्यूजीलैंड के टाइम के अनुसार, टेस्ट के सभी पांच दिनों के खेल की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी. भारतीय समय के अनुसार, मैच की शुरुआत सुबह 3:30 बजे से होगी. यानी मैच देखने के लिए आपको सुबह करीब 3 बजे उठना पड़ेगा.
Time to set those early morning alarms! 🤍 🏟️ The Basin Reserve, Wellington ⏰ 3.30 AM IST 💻 https://t.co/DTi7UzPc4R 📱 Official BCCI App #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/6m6JWGXMgw
— BCCI (@BCCI) November 18, 2026
दिन के तीनों सेशन की टाइमिंग (भारतीय समय के अनुसार)
पहला सेशन: सुबह 3.30am बजे से सुबह 5.30am बजे तक
दूसरा सेशन: सुबह 6.10am बजे से सुबह 8.10am बजे तक
तीसरा सेशन: सुबह 8.30am बजे से सुबह 10.30am बजे तक
अगर आप सुबह 10 बजे के करीब उठते हैं, तो मैच के एक-दो सेशन नहीं बल्कि पूरे दिन का ही खेल मिस कर देंगे. इस तरह आपको मैच देखने के लिए अपनी कुर्बान करनी पड़ेगी. इससे पहले वनडे सीरीज के मैच सुबह 7:30 बजे से शुरू हो रहे थे.
टेस्ट के लिए भारतीय स्क्वॉड
यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, आकाश दीप, गुरनूर बराड़.
टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, विल यंग.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के लिटन दास ने बनाया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, विकेट के पीछे लिखा नया इतिहास
