Headlines

भरत तिवारी की मां ने कहा- आरोपियों को खोजकर मारूंगी, बोलीं- ‘अगला कदम…’


भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी हत्याकांड में करीब पांच महीने बाद भी न्याय का इंतजार कर रहे परिवार का सब्र अब जवाब देने लगा है. इस बीच भरत तिवारी की मां का चेतावनी भरा बयान आया है. मां ने कहा है कि अगर एक महीने के भीतर न्याय नहीं मिला तो वह खुद आरोपियों को खोजकर मारेंगी. उनका अगला कदम बेहद दर्दनाक होगा और उसे पूरा भारत देखेगा.

भरत तिवारी की मां का कहना है कि अब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला है. मुख्यमंत्री से भी न्याय की आस लगाकर बैठी थीं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जल्द न्याय दिलाने की बात कही थी, मगर हकीकत यह है कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है. उनके मुताबिक, एक आरोपी जेल में है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार परिवार कर रहा है.

मां ने कहा कि अगर सरकार उन्हें न्याय नहीं दिला पाती है तो वह खुद आरोपियों को खोजेंगी. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर एक महीने में इंसाफ नहीं मिला तो ऐसा दर्दनाक कदम उठाऊंगी, जिसे पूरा भारत देखेगा.” 

‘जांच कब तक… गिरफ्तारी कब?’

मां ने जांच को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की. उनका कहना है कि परिवार को लगातार जांच और बयान देने के लिए बुलाया जा रहा है. पहले सीआईडी की ओर से बयान लिया गया और अब सीबीआई जांच की प्रक्रिया चल रही है. सवाल उठाया कि आखिर जांच पर जांच कब तक होती रहेगी? आरोपियों की गिरफ्तारी कब होगी?

यह भी पढ़ें- CM सम्राट की सिक्योरिटी ने मंत्री निशांत कुमार को दिया धक्का! वीडियो वायरल

बहन ने कहा- मुख्यमंत्री ने दिया था भरोसा

भरत तिवारी की बहन ने भी सरकार के आश्वासन पर सवाल उठाए. उन्होंने बताया कि हत्या के बाद परिवार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने गया था. उस दौरान मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया था कि 10 दिनों के भीतर न्याय मिलेगा. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी और उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी, लेकिन पांच महीने बीतने के बावजूद परिवार को न्याय नहीं मिला.

उन्होंने कहा कि उनकी मां रोज कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगा रही हैं. चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर एक महीने में भी न्याय नहीं मिला तो उनकी मां जो भी कदम उठाएंगी, वह बहुत बड़ा होगा. उन्होंने आगे की रणनीति पर कुछ नहीं बताया.

यह भी पढ़ें- बिहार के इन 13 जिलों से गुजरेगा बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे, DPR को मंजूरी, रूट तय



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *