Gautam Gambhir Resignation Demand: कॉकरोच जनता पार्टी के 35 दिन आंदोलन करने के बाद आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया. शनिवार (25 जुलाई) को दोपहर में 2:18 बजे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके इस्तीफे की जानकारी दी. इसके बाद से ही लोगों ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के इस्तीफे की मांग तेज कर दी. गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता, लेकिन कई ऐसी ऐतिहासिक सीरीज गंवाई.
हाल ही में टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना किया था. यह आयरलैंड के खिलाफ भारत की किसी भी फॉर्मेट की सीरीज में पहली हार रही. इसके बाद मेन इन ब्लू ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-4 से हार का सामना किया. इससे पहले भी टीम इंडिया कई सीरीज गंवा चुकी है. इसको देखते हुए लोगों ने गंभीर से इस्तीफे की मांग शुरू कर दी.
सोशल मीडिया पर गंभीर के इस्तीफे की डिमांड
एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में गंभीर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हर कोई गंभीर की तरफ देख रहा है. वहीं एक दूसरे यूजर ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को टैग करते हुए लिखा, “अब गौतम गंभीर का भी इस्तीफा मांग लें.” इसी तरह एक यूजर ने लिखा, “अब हो गया.” यहां देखें रिएक्शन…
Education Minister Dharmendra Pradhan resigned. pic.twitter.com/Ne2s3DMB50
— TukTuk Academy (@TukTuk_Academy) July 25, 2026
🚨 FAN PROTESTS GROW AGAINST GAMBHIR 🚨
Growing frustration over Team India’s recent performances has sparked fresh online campaigns and fan protests demanding Gautam Gambhir step down as head coach! 🇮🇳🏏🔥 pic.twitter.com/KlXfpDb364
— CreaseBuzz (@CreaseBuzz) July 25, 2026
.@abhijeet_dipke ab gautam gambhir ka bhi resignation maang le mai bhi aata hu jantar mantar
— Pushkar (@Musafirr_hu_yar) July 25, 2026
Nitin Gadkari and Gautam Gambhir rn.😭#DharmendraPardhan Resigns. pic.twitter.com/HEwNbmZwBP
— Virus (@virusbiryani_) July 25, 2026
Gautam Gambhir it’s done bro pic.twitter.com/pVI8q8fKzO
— Kusha Sharma (@Kushacritic) July 25, 2026
Ab toh sharam kar le Gautam Gambhir pic.twitter.com/gmRuZ1HqQG
— Kartik Sharma (@KartikSharmaFC) July 25, 2026
Gautam Gambhir 😸👀 https://t.co/AxKb8soEUZ pic.twitter.com/76QK6j65Qi
— Sachya (@sachya2002) July 25, 2026
After Dharmendra Pradhan resign
ICT fans are now asking for Gautam Gambhir resignations too pic.twitter.com/ISY2C1EqFv
— Charvi Vyas (@4Vvyas) July 25, 2026
Gautam Gambhir and Ajit Agarkar when@GautamGambhir @imAagarkar https://t.co/g1sOhVGsF7 pic.twitter.com/Hx4zr26McG
— King In The North👑👑 (@KingInThe2North) July 25, 2026
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही टीम इंडिया
भारतीय टीम इन दिनों जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इस सीरीज में वीवीएस लक्ष्मण अंतरिम हेड कोच की भूमिका अदा कर रहे हैं. लक्ष्मण की कोचिंग में टीम इंडिया ने पहला टी20 जीत लिया है. इसके बाद लोगों ने यह भी आरोप लगाए कि गंभीर के हटते ही टीम इंडिया ने मैच जीत लिया.
