Headlines

“नहीं पापा… नहीं!” हॉरर रेस्टोरेंट में ‘भूत’ को देख दहाड़े मारकर रोने लगा बच्चा, वीडियो वायरल


वाराणसी के एक अनोखे लेकिन विवादों में घिरे हॉरर रेस्टोरेंट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तूफान मचा रहा है. इस वीडियो में एक छोटा बच्चा इतना डर जाता है कि रोते-रोते बार-बार अपने पिता से कहता है “नहीं पापा… नहीं.” लेकिन हैरानी की बात ये है कि उसके सामने भूत बने स्टाफ का डरावना खेल जारी रहता है और कोई उसे तुरंत वहां से हटाता भी नहीं. इस दिल झकझोर देने वाले वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं, लेकिन हंसी से ज्यादा लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं…क्या डर बेचकर मनोरंजन करना सही है, खासकर जब सामने एक छोटा बच्चा हो?

क्या है पूरा मामला?

यह वीडियो वाराणसी के चेतगंज इलाके में बने “कंकाल हॉरर रेस्टोरेंट” का बताया जा रहा है. यहां का कॉन्सेप्ट ही अलग है, रेस्टोरेंट को भूतिया माहौल में सजाया गया है और स्टाफ डरावने भूत और कंकाल के गेटअप में ग्राहकों को सर्व करता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्टाफ मेंबर भूत की ड्रेस पहनकर टेबल के पास आता है और लोगों को डराने की कोशिश करता है. इस दौरान वहां बैठा एक छोटा बच्चा अचानक बहुत ज्यादा डर जाता है. जैसे-जैसे भूत बने स्टाफ उसके करीब आता है, बच्चा घबराकर रोने लगता है और बार-बार कहता है “नहीं पापा… नहीं.” उसकी हालत देखकर साफ लगता है कि वो पूरी तरह सहम गया है. लेकिन वीडियो में दिखता है कि स्टाफ अपनी एक्टिंग जारी रखता है और बच्चे का डर बढ़ता जाता है.

रेस्टोरेंट का कॉन्सेप्ट और विवाद

कंकाल हॉरर रेस्टोरेंट वाराणसी का एक ऐसा रेस्टोरेंट है जो डरावने थीम पर बना है. यहां कम रोशनी, धुआं, दीवारों पर कंकाल और भूत बने स्टाफ माहौल को डरावना बनाते हैं. लोग यहां “हॉरर एक्सपीरियंस” के लिए आते हैं. लेकिन अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस तरह का अनुभव हर उम्र के लिए सही है? खासकर बच्चों के लिए ये कितना सुरक्षित या ठीक है, इस पर बहस तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया

सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स भी काफी तीखे हैं. एक यूजर ने लिखा, “ये बिल्कुल भी फनी नहीं है, बच्चा सच में डर गया है.” दूसरे ने कहा, “अगर बच्चा इतना डर रहा है तो उसे और डराने की क्या जरूरत?” वहीं कुछ लोगों ने कहा कि “डर के कारण किसी को नुकसान भी हो सकता है.” कुल मिलाकर ये वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है कि मनोरंजन और संवेदनशीलता के बीच की सीमा कहां है. वीडियो को kankal_horror_restaurant_cafe नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *