Headlines

नाइटक्लब के बाहर हाथों में हथकड़ी, क्रिकेटर का वीडियो वायरल


इंग्लैंड के क्रिकेटर ब्राइडन कार्स बुरे फंसते नजर आ रहे हैं. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक नाइट क्लब के बाहर हैं और उनके हाथ हथकड़ी से बंधे हुए हैं. दरअसल तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स इस समय काउंटी चैंपियनशिप में खेल रहे हैं, जहां उनकी टीम डरहम को डर्बीशायर पर 338 रनों की बड़ी जीत मिली.

यह मामला डर्बी का है, बताया जा रहा है कि घटना शनिवार, 22 अगस्त की है जब ब्राइडन कार्स डरहम टीम के अपने साथियों के साथ जीत का सेलिब्रेशन मनाने बाहर गए थे. उसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, जिसमें कार्ड को नाइट क्लब के बाहर हाथों में हथकड़ी के साथ पाया गया.

उन्हें पुलिस अफसरों ने घेरा हुआ था और इस दौरान उनके साथ मैथ्यू पॉट्स और बेन स्टोक्स भी मौजूद रहे, जो काउंटी क्रिकेट में डरहम के लिए खेलते हैं. पॉट्स ने कार्स से बात करने की कोशिश भी की. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्राइडन कार्स को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया था, उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी.

यह घटना उसके कुछ दिन बाद ही घटित हुई है, जब इंग्लैंड टीम के नए टेस्ट कप्तान जो रूट ने उम्मीद जताई थी कि उनके साथी खिलाड़ी दूसरों के लिए रोल मॉडल बनेंगे, लेकिन इंग्लैंड से क्रिकेटरों के साथ ऐसी घटनाएं निरंतर सामने आती रही हैं. इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं है कि ब्राइडन कार्स किसी लड़ाई या झगड़े में सम्मिलित थे या नहीं.

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. ECB ने एक स्टेटमेंट जारी कर बताया, “हम इस घटना से वाकिफ हैं, जो पिछली रात डर्बी की बताई जा रही है और हमने इसकि जांच शुरू कर दी है.”

ब्राइडन कार्स की बात करें तो वह फिलहाल पाकिस्तान के साथ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड के स्क्वाड में शामिल हैं. उन्हें पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई थी. पाकिस्तान और इंग्लैंड का दूसरा टेस्ट मैच 27 अगस्त से लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर इंग्लैंड तीन मुकाबलों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त कायम कर सकती है.

ब्राइडन कार्स ने अब तक इंग्लैंड के लिए 14 टेस्ट मैचों में 58 विकेट लिए हैं. उन्होंने 30 वनडे मैचों में भी इंग्लिश टीम का प्रतिनिधित्व किया है जिनमें उनके नाम 34 विकेट हैं और 14 टी20 मैचों में 20 विकेट ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *