Headlines

‘नाले की बदबू में…’ एशियन गेम्स की व्यवस्था पर भड़के मनु भाकर के पिता


मनु भाकर का एशियन गेम्स 2026 में सफर खत्म हो गया है. महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल के व्यक्तिगत और टीम इवेंट्स में हिस्सा लेने वाली मनु मेडल जीते बिना ही बाहर हो गई हैं. ओलंपिक में मिली सफलता को देखते हुए उन्हें पदक का मजबूत दावेदार माना जा रहा था, उनसे बहुत उम्मीदें थी. उनके पिता राम किशन भाकर ने शूटिंग इवेंट्स के आयोजन पर सवाल उठाए. उन्होंने ट्रेवल, दूरी के कारण हुई परेशानी का जिक्र करते हुए कहा कि खिलाड़ी ऐसे माहौल में शूटिंग कर रहे थे जहां नाले की बदबू आ रही थी.

एएनआई से बात करते हुए मनु भाकर के पिता राम किशन ने कहा, “यहां नाले की बदबू आती है और एथलीट ऐसे माहौल में शूटिंग कर रहे हैं. शूटिंग रेंज नागोया शहर से बहुत दूर है. रोजाना 4-5 घंटे किसलिए बर्बाद हो रहे हैं? ऊपर से बस का टाइम. 4-5 घंटे तो आने-जाने में लगते हैं. बस का टाइम भी अलग-अलग है. इसलिए जापान को इतने बड़े इवेंट्स का आयोजन नहीं करना चाहिए. अगर जापान चाहता है कि इतने बड़े इवेंट्स का आयोजन करे तो उन्हें खुद को अच्छा बनाना होगा. उन्हें अच्छी व्यवस्था करनी चाहिए.”

मनु के पिता ने राही के एक शॉट को लेकर कहा कि इसने भारत की किस्मत बदल दी और टीम को पीछे धकेल दिया. उन्होंने कहा, “राही का एक शॉट, जो हमारे पक्ष में चीजें बदल सकता था और हमें स्वर्ण पदक दिला सकता था, क्योंकि हम गोल्ड के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, उस शॉट ने सब खराब कर दिया. अगर किसी शॉट की गिनती नहीं होती तो वह शून्य होता है. इसका मतलब है कि हम प्रतियोगिता में 10 अंक नीचे खिसक गए.”

सोमवार को हुए महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में ईशा सिंह, मनु भाकर और राही सरनोबत की तिकड़ी ने 1727-56x के स्कोर के साथ पांचवां स्थान हासिल किया. चीन (1743-68x) ने गोल्ड और दक्षिण कोरिया ने सिल्वर (1735-65x) मेडल जीता. चीनी ताइपे (1734-48x) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.

यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेटर के लाखों के बैट ग्राउंड से हुए चोरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *