Headlines

‘निष्पक्ष रहने के लिए…’, पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, क्या-क्या कहा?


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी की दोस्ती काफी गहरी है. हाल ही में भारत में हुई ब्रिक्स समिट में पुतिन शामिल होने के लिए भारत आए थे. उस दौरान दोनों की दोस्ती की खूब सराहना की गई थी. पुतिन ने अब पीएम मोदी की तारीफ की है और उन्हें विश्व के उन नेताओं में शामिल किया है जिससे उनके दोस्ताना संबंध हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने का मुद्दा उठाते रहते हैं.

पुतिन ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन विश्व नेताओं में से एक हैं जो हमारे बहुत अच्छे और दोस्ताना संबंधों, और व्यक्तिगत अच्छे रिश्तों के बावजूद, लगातार यूक्रेन में संघर्ष को खत्म करने का मुद्दा उठाते हैं और इस बारे में सवाल पूछते हैं. उन्हें ऐसे समाधान खोजने में गहरी दिलचस्पी है जो दोनों पक्षों को स्वीकार्य हों.

जल्द से जल्द खत्म होगा युद्ध
पुतिन ने आगे कहा, ”इस लिहाज से, स्वाभाविक रूप से, प्रधानमंत्री निष्पक्ष रुख अपनाते हैं, लेकिन साथ ही संघर्ष को खत्म करने में भी उनकी दिलचस्पी है. मुझे लगता है कि यह बात सीधे तौर पर कहना मेरा कर्तव्य है और हम प्रधानमंत्री के विचारों के लिए उनके आभारी हैं. हम शांतिपूर्ण तरीकों से और जल्द से जल्द इस संघर्ष को खत्म करने की उनकी इच्छा के लिए उनके आभारी हैं.”

यूरोपीय देशों पर नहीं कर रहे हमला
पुतिन ने अपने पुराने रुख को दोहराया कि रूस यूरोपीय देशों पर हमला करने की योजना नहीं बना रहा है, लेकिन अगर कोई हमला करता है, तो वह अपने पास मौजूद सभी हथियारों से उसका जवाब देगा. पुतिन ने कहा कि, “अगर रूसी फेडरेशन पर सीधे हमले की बात आती है, जिसमें खास तौर पर कलिनिनग्राद या शायद दूसरे इलाकों को निशाना बनाया जाए, तो रूसी फेडरेशन के पास मौजूद सभी हथियारों के इस्तेमाल का सवाल जरूर और तुरंत एजेंडे में आ जाएगा. यह डराने-धमकाने की कोशिश नहीं है; बल्कि हमें डराने-धमकाने की कोशिशों का जवाब है.

ये भी पढ़ें: वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC 20 राज्यों में फिर से करेगा SIR



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *