Headlines

पंजाब: नौ एकड़ जमीन के बंटवारे ने ली दो जिंदगियां ! बड़े भाई ने छोटे भाई-भाभी की ले ली जान


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पंजाब में ज़मीनी विवाद में बड़े भाई ने की हत्या।
  • छोटे भाई और भाभी को बड़े भाई ने गोली मारी।
  • पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर था विवाद।
  • पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को किया गिरफ्तार।

Punjab Murder News: पंजाब के गुरदासपुर से दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आई है, यहां ज़मीनी विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

सूचना मिलने पर भैणी मियां खान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने लाशों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है. यह पूरा मामला पैतृक ज़मीन के बंटवारे से संबंधित बताया जा रहा है. यह घटना मंगलवार रात को काहनूवान थाने के अधिकार क्षेत्र में पड़ते गांव नैनेकोट में हुई. मृतकों की पहचान 52 साल के अजायब सिंह और उसकी 50 साल की पत्नी कमल कौर के रूप में हुई है. बड़े भाई अमरजीत सिंह उर्फ ​​अंबा को उनकी हत्या के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है.

पंजाब में DA को लेकर सरकार और कर्मचारियों के बीच बढ़ा विवाद, BJP नेता सुनील जाखड़ ने उठाए सवाल

रिवॉल्वर से वारदात को दिया अंजाम

परिवार और गांव वालों के मुताबिक, अजायब सिंह के बड़े भाई अमरजीत सिंह उर्फ ​​अंबा ने अपने रिवॉल्वर से दोहरे कत्ल को अंजाम दिया. मृतक के रिश्तेदार हरजीत सिंह ने बताया कि तीनों भाइयों का जायदाद को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद चल रहा था. परिवार टाटा नगर (झारखंड) से अपने पैतृक गांव नैनेकोट चले गए थे और अलग-अलग मोहल्लों में रह रहे थे. पिछले एक साल से गांव में नौ एकड़ ज़मीन के बंटवारे के बारे में चर्चा करने के लिए कई पंचायतें बुलाई गईं, लेकिन समझौता नहीं हो सका.

दो अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी

रंजिश के चलते अमरजीत सिंह ने मंगलवार देर शाम दोनों का पीछा करके कत्ल कर दिया. उसने पहले अपने भाई अजायब सिंह का पीछा किया और गांव के बाहर एक पोल्ट्री फार्म जाते समय रास्ते में उसे गोली मार दी. अजायब सिंह उस समय सैर कर रहा था. इस दौरान दोषी घर में दाखिल हुआ और अपनी भाभी कमल कौर को अंदर गोली मार दी. रिश्तेदारों ने बताया कि अजायब सिंह के 2 बेटे हैं और दोनों ही घर में नहीं थे. दंपति का एक बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है और दूसरा बिहार में नौकरी करता है. उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है.

20 वर्षीय युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, तड़पता रहा बेटा, लोग बनाते रहे Video

मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच शुरू की

घटना की जानकारी मिलने पर भैणी मियां खान पुलिस स्टेशन के मुख्य अधिकारी गुरनाम सिंह और डीएसपी कुलवंत सिंह मान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. डीएसपी कुलवंत सिंह मान ने पुष्टि की कि दोहरा कत्ल ज़मीनी विवाद के कारण हुआ है.

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोषी अमरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. मृतकों के परिवारों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और इन बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *