Headlines

पटना में ब्लैकआउट मॉकड्रिल के दौरान हत्या, अंधेरे का फायदा उठाकर मसाला कारोबारी को मारी गोली


राजधानी पटना में गुरुवार (14 मई, 2026) की शाम ब्लैकआउट मॉकड्रिल के दौरान मर्डर हो गया. अंधेरे का फायदा उठाकर मसाला कारोबारी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट की है. मृतक की पहचान पिंटू कुमार के रूप में हुई है. 

7 बजे मॉकड्रिल के दौरान काटी गई थी लाइट

घटना के संबंध में यह जानकारी सामने आई है कि ब्लैकआउट मॉकड्रिल के लिए शाम के सात बजे जब लाइन काटी गई थी उसी वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया है. अपराधी घात लगाकर बैठे थे. जैसे ही अंधेरा हुआ ताबड़तोड़ गोली चला दी. घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए. 

यह भी पढ़ें- बिहार उपचुनाव 2026: रिजल्ट के बाद RJD की पहली प्रतिक्रिया, ‘जीत ने साबित कर दिया कि…’

नजदीक से सिर में मारी गई गोली

बताया जाता है कि पिंटू कुमार को काफी नजदीक से सिर में गोली मारी गई है. घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोग जुट गए. इसके बाद पिंटू को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पुराने विवाद में हत्या की आशंका

इस मामले में एसपी परिचय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक पिंटू का कुछ समय पूर्व किसी से झगड़े की भी बात सामने आ रही है. पुराने विवाद, आपसी रंजिश समेत कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है. हालांकि किन लोगों ने घटना को अंजाम दिया? कारण क्या है ये अभी स्पष्ट नहीं है.

बता दें कि पटना सहित बिहार के छह जिलों में हवाई हमले से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया था. पटना के अलावा कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, बेगूसराय और अररिया में मॉकड्रिल हुआ था. इस बीच पटना में हुई इस हत्या ने सबको हैरान कर दिया है. देखना होगा कि जांच के बाद क्या कुछ निकलकर सामने आता है.

यह भी पढ़ें- 7 बजते ही गूंजी सायरन की आवाज, पटना सहित बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *