Headlines

DUSU Election Result: 8 बजे से होगी मतगणना, किसके सिर सजेगा ताज?


दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव के नतीजे आज शनिवार (19 सितंबर) को आने वाले हैं. इसके लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. वोटों की गिनती नॉर्थ कैंपस के यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पस हॉल में होगी. मतगणना को देखते हुए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं. 

संवेदनशील स्थानों पर निगरानी को बढ़ाया गया है. 18 सितंबर (शुक्रवार) को चुनावों के लिए हुई वोटिंग में रात 8 बजे तक 40.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. मतदान के बाद सभी EVM स्ट्रांग रूम में पहुंचा दिया गया. 

DUSU चुनाव से पहले बवाल! टीचर के साथ मारपीट, विरोध में उतरे मोतीलाल के शिक्षक

दो शिफ्ट में संपन्न हुआ मतदान

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए दो शिफ्ट में मतदान संपन्न हुए. कुल 1,51,842 वोटरों के लिए 158 मतदान बूथ बनाए गए थे और 12 कंट्रोल रुम बनाए गए थे.  DUSU चुनाव में मतदान के लिए कुल 1,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) लगाई गई थीं, जिनमें 960 का इस्तेमाल वोटिंग के लिए थीं, जबकि 40 को रिजर्व में रखा गया था. वहीं,  विश्वविद्यालय के 10 कॉलेजों में बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया गया.

मतदान के दौरान भिड़े ABVP और NSUI

मतदान के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की खबरें भी सामने आईं. ये टकराव हंसराज कॉलेज के बाहर ABVP और NSUI के कार्यकर्ताओं द्वारा की जा  रही नारेबाजी के दौरान हुई. ABVP ने NSUI के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए कि वो गुंडों और असामाजिक तत्वों को यूनिवर्सिटी में प्रवेश करा रहे हैं ताकि चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकें. 

सेंट्रल पैनल के चार पदों पर कड़ा मुकाबल

बता दें कि सेंट्रल पैनल के चार पदों, प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी के लिए होने वाले चुनाव में मुकाबला कड़ा दिखाई दे रहा है. इस बार चुनावों में ABVP और NSUI के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है, जबकि ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) व स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) गठबंधन ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है. 

कौन-कौन है मैदान में?

उम्मीदवारों की बात करें तो ABVP की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए यश डबास, उपाध्यक्ष के लिए इशू मौर्य, सचिव के लिए रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव के लिए लक्ष्य राज सिंह मैदान में हैं. वहीं, NSUI की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए विजय शंकर मीणा, उपाध्यक्ष के लिए वीर छत्रथ, सचिव के लिए नम्रता चौधरी और संयुक्त सचिव के लिए गोपाल चौधरी मैदान में हैं. इसके अलावा AISA-SFI गठबंधन  की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए अनन्या रतूड़ी, उपाध्यक्ष पद के लिए अक्षत शिखर, सचिव पद के लिए स्टैनज़िन डेस्क्योंग और संयुक्त सचिव पद के लिए बी परिजात मैदान में हैं.

नतीजों पर सबकी नजर

इस बार के नतीजों पर सबकी नजर है क्योंकी मुकाबला त्रिकोणीय है. साल 2025 के चुनावी नतीजों की बात करें तो ABVP ने प्रेसिडेंट के पद समेत सेंट्रल पैनल के चार में से तीन पदों पर जीत हासिल की थी, जबकि NSUI ने वाइस-प्रेसिडेंट का पद जीता था. अब चुनावी नतीजे ही बताएंगे की इस बार कौन बाजी मारता है. ABVP दोबारा जीत को बरकरार रखती है या NSUI बाजी पलटेगी या दोनों को पीछे छोड़ AISA-SFI गठबंधन एक नया विकल्प बनकर उभरेगा. 

गर्भवती महिलाओं को दें ऑनलाइन लोअर बर्थ की सुविधा, HC का रेलवे को नोटिस

 

 

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *