Headlines

DUSU Election Results Live: डूसू का नया अध्यक्ष कौन? आज होगा फैसला, कुछ देर में काउंटिंग शुरू

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए दो शिफ्ट में मतदान शुक्रवार (18 सितंबर) को संपन्न हो चुका है. कुल 1,51,842 वोटरों के लिए 158 मतदान बूथ बनाए गए थे. रात 8 बजे तक 40.46% मतदान दर्ज हुआ. मतदान के बाद सभी EVM स्ट्रांग रूम में पहुंचा दी गई हैं. छात्रसंघ चुनाव में ABVP और NSUI के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है, जबकि AISA-SFI गठबंधन ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है. अब शनिवार (19 सितंबर) यानी आज वोटों की गिनती होगी. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी की ऊंट किस करवट बैठेगा.

एबीपी ने भारती महाविद्यालय में किया क्लीन स्वीप

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुछ कॉलेजों के चुनाव में जीत हासिल करने का दावा किया है. विद्यार्थी परिषद के मुताबिक, उन्हें भारती महाविद्यालय में हुए छात्रसंघ चुनाव में सभी 8 पदों पर जीत मिली है. छात्र संगठन का कहना है कि क्लीन स्वीप का सिलसिला अरविंदो मॉर्निंग कॉलेज में भी जारी रहा. यहां एबीवीपी ने क्लीन स्वीप किया है. वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय केंद्रीय पदों के लिए छात्रसंघ चुनाव की मतगणना आज होगी. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है. छात्र संगठन का कहना है कि फर्जी आईडी कार्ड से वोट डालने की कोशिश की जा रही थी. ऐसा करते हुए एक छात्रा पकड़ी गई है.

क्या बोले एनएसयूआई प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट?

डूसू चुनाव की वोटिंग के बाद NSUI के प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार विजय शंकर मीणा ने कहा, "हम सबने मिलकर बहुत मेहनत की है. मेरे भाइयों की मेहनत और मेरे लिए उनके प्यार को देखकर ABVP पूरी तरह घबरा गई है. नतीजे कल घोषित किए जाएंगे."

एबीवीपी के यश डबास ने क्या कहा?

एबीवीपी की ओर से डूसू के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार यश डबास ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि एबीवीपी की जीत होगी. हमारा मुख्य मुद्दा सभी हॉस्टलों और पीजी का सुरक्षा ऑडिट कराना, हर कॉलेज में नए गर्ल्स हॉस्टल बनवाना और पीजी व हॉस्टलों के लिए हेल्पलाइन शुरू करना होगा. सत्य बिल्डिंग गिरने की घटना से छात्र काफी भावुक हैं और एबीवीपी अभी भी विरोध प्रदर्शन कर रही है. हम एमसीडी कमिश्नर के इस्तीफे तक विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे."

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *