Headlines

परिसीमन बिल को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, क्या है प्रावधान?


मोदी कैबिनेट ने महिला आरक्षण लागू करने के लिए परिसीमन बिल को मंजूरी दे दी है. इसमें 50 फीसदी सीटें राज्यों में बढ़ाने का प्रावधान किया गया है. सरकार की कैबिनेट के इस फैसले के बाद अब सभी की नजरें संसद सत्र पर हैं. संसद में मानसून सत्र का दूसरा चरण 30 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. इस सत्र में इस बिल को पेश किया जाएगा.

कैबिनेट ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को भी मंजूरी दी है. सभी सीटों में समान अनुपात में 50 फीसदी की वृद्धि का प्रस्ताव दिया है. सीटों की संख्या पर यह सीमा वर्ष 2051 तक लागू रहेगी. 

क्या है प्रावधान
परिसीमन बिल 50 फीसदी सीटें बढ़ाने का प्रावधान किया गया है. जिसके बाद लोकसभा की सीटों की संख्या 850 हो जाएगी. जिसमें राज्यों में 815 और केंद्रशासित प्रदेशों में 35 सीटें होंगी. परिसीमन के बाद सभी राज्यों की लोकसभा सीटें 50 प्रतिशत बढ़ेंगी.

महिला आरक्षण बिल और परिसीमन को पारित कराने के लिए मोदी सरकार को लोकसभा में दो तिहाई समर्थन की जरूरत है. रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार ने डिलिमिटेशन बिल और महिला आरक्षण बिल के लिए जरूरी नंबर जुटा लिए हैं. 

क्या है नंबर गेम

परिसीमन बिल पर वोटिंग के लिए सदन में दो-तिहाई बहुमत जरूरी है. लोकसभा की 543 सीटें हैं जिनमें से 3 खाली हैं और 540 सदस्य है. 540 का दो-तिहाई 360 सीटें होती हैं. बहुमत के लिए 360 सांसदों का समर्थन चाहिए. एनडीए के पास इस समय 320 सांसद हैं. 

बीजेपी-241
एनसीपीआई-20
टीडीपी-16
शिवसेना-13
जेडीयू-12
अन्य-18

इन सभी को जोड़कर एनडीए का आंकड़ा 320 तक पहुंचता है. इसका मतलब ये है कि दो-तिहाई के आंकड़े से सरकार अभी 40 कम है. अब 40 सांसदों के लिए सबकी नजरें विपक्ष और बाकी दलों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.

बता दें संसद का सत्र अचानक बुलाने के बाद से विपक्ष भी केंद्र सरकार पर निशाना साध रहा है. शशि थरूर, जयराम रमेश समेत कई कांग्रेस नेता ने सरकार पर अचानक सत्र बुलाने को लेकर हमला बोला है.

ये भी पढ़ें: परिसीमन से विपक्ष को क्या डर है? योगेंद्र यादव-कपिल सिब्बल ने आखिर क्या कहा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *