Headlines

पहले ग्राउंड पर भिड़े थे सैमसन और क्लासेन, अब मैदान के बाहर क्या हुआ जिसकी हो रही चर्चा


संजू सैमसन को बहुत शांत स्वाभाव का माना जाता है, लेकिन सोमवार को हुए मैच में उनका अलग ही रूप देखने को मिला था. वह हेनरिक क्लासेन के साथ तीखी बहस में पड़ गए. क्लासेन को भी मैदान पर अग्रेशन में कम ही देखा गया है, ऐसे में इन दोनों दिग्गजों का गुस्सा होना हैरानी भरा था. हालांकि दोनों ने इस लड़ाई को आगे नहीं बढ़ाया, बल्कि एक दूसरे के प्रति सम्मान दिखाते हुए इसे खत्म किया.

संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन के बीच ये बहस सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 15वें ओवर में हुई. नूर अहमद की गेंद पर संजू सैमसन ने चुस्ती फुर्ती के साथ स्टंप किया, क्लासेन का पैर हवा में था और वह आउट दिए गए. क्लासेन जब बाहर जा रहे थे तब दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली. दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से गुस्से में कुछ कहे जा रहे थे, इस दौरान नूर, शिवम दुबे और अंपायर मामले को शांत करने की कोशिश कर रहे थे.

संजू और क्लासेन ने किया पोस्ट

संजू सैमसन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो और मैसेज शेयर किया. वह हेनरिक क्लासेन के साथ गले मिल रहे थे, उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ग्राउंड पर जो होता है वो वहीं छूट जाता है, उनके प्रति मेरे दिल में बहुत प्यार और सम्मान है. वह एक जेम ऑफ पर्सन हैं.”

यह भी पढ़ें- 1 स्पॉट के लिए 5 टीमों में टक्कर, KKR की जीत के बाद समझिए प्लेऑफ का पूरा समीकरण

क्लासेन ने भी उसी फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “दोस्त आपके लिए हमेशा प्यार और सम्मान है. आपको खेलते हुए देखना हमेशा से प्यारा लगता है, आप अपना काम जारी रखो. हम सभी अच्छे हैं.” उन्होंने हंसी वाले इमोजी के साथ लिखा, “आपकी अगली लड़ाई का इंतजार है.”

यह भी पढ़ें- ‘अगले साल तुझे खरीदूंगा…’ वैभव सूर्यवंशी से किसने लाइव टीवी पर कह दी ये बात

प्लेऑफ की दौड़ में शामिल है CSK

IPL 2026 में आज (21 मई) चेन्नई सुपर किंग्स के लिए करो या मरो वाला मैच है, जो प्लेऑफ में पहुंच चुकी गुजरात टाइटंस के साथ है. चेन्नई को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए आज हर हाल में जीतना है, अगर हारी तो बाहर हो जाएगी. अगर CSK जीती तो फिर उन्हें चाहिए होगा कि RR, KKR और PBKS अपना आखिरी मैच हार जाए. इस स्थिति में RR, DC और उनके 14-14 अंक होंगे, फिर नेट रन रेट तय करेगा कि कौन आगे जाएगा और कौन बाहर होगा.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *