Headlines

पहले टी20 में भारत की बॉलिंग, 150 की रफ्तार वाले 2 गेंदबाजों को मौका; वैभव सूर्यवंशी भी खेल रहे; देखें प्लेइंग XI


IND vs ZIM 1st T20I Toss Update: भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. जिम्बाब्वे पहले बैटिंग के लिए मैदान पर है. भारत की प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है. वहीं रिंकू सिंह की भी वापसी हुई है. टीम में 2 धाकड़ तेज गेंदबाजों को भी मौका मिला है. 

लंबे वक्त से इंजरी से जूझ रहे मयंक यादव की टीम इंडिया में वापसी हुई है. तेज गेंदबाज अशोक शर्मा का डेब्यू हुआ है. दोनों ही तेज गेंदबाज 150 की रफ्तार से गेंदबाजी करने के लिए मशहूर हैं.

टॉस के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान?

टॉस के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. यहां मेरा पहली बार है, इसलिए मुझे नहीं पता कि विकेट कैसा रहेगा. लेकिन प्रैक्टिस विकेट और साइड में मौजूद प्रैक्टिस विकेट को देखें तो काफी अच्छा बाउंस था. मुझे नहीं पता कि यह कैसा काम करेगा. वह बीते कुछ सालों से अच्छा खेल रहे हैं, खासकर वर्ल्ड में जिस तरह वह खेले.”

टॉस के बाद क्या बोले जिम्बाब्वे के कप्तान?

टॉस के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा, “मुझे लगता है कि यह हरारे का वैसा विकेट नहीं है. शुरुआत में कुछ होगा, लेकिन में बहुत ज्यादा देर के लिए उम्मीद नहीं कर रहा हूं. मुझे लगता है कि विकेट में बहुत सारे रन हैं और उम्मीद है कि हम वो रन बोर्ड पर लगा सकें.”

मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11 

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव.

मुकाबले के लिए जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11 

ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी. 

 

यह भी पढ़ें: कोर्ट से राहत के बाद पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी का छलका दर्द, कहा – 16 साल बाद दिवाली अपने घर में मनाऊंगा…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *