Headlines

पहले दिन कितना कमाएगी ‘हैवान’? डबल डिजिट में नहीं होगा अक्षय की फिल्म का कलेक्शन


अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ थिएटर में धमाका करने के लिए तैयार है. फिल्म 11 सितंबर को रिलीज हो रही है. 18 साल बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान साथ में पर्दे पर नजर आएंगे. फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन पर.

पहले दिन कितना कमाए ‘हैवान’
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, ‘हैवान’ ओपनिंग डे पर 6-8 करोड़ क कमाई कर सकती है. एनडीटीवी से बातचीत में रमेश बाला ने कहा, ‘एडवांस बुकिंग में देखें तो ‘हैवान’ 6-8 करोड़ की कमाई कर सकती है. अक्षय कुमार और सैफ अली खान का री-यूनियन लोगों में एक्साइटमेंट पैदा कर रहा है. लेकिन स्पॉट बुकिंग और वर्ड ऑफ माउथ पर भी काफी डिपेंड करता है.’

ये भी पढ़ें- ‘ये गैंगस्टर गाना नहीं था, महाराणा प्रताप की बेइज्जती की’, मिर्जापुर में इस्तेमाल हुआ शूरवीर सॉन्ग, भड़के रैपर

आगे उन्होंने कहा, ‘हैवान की ओपनिंग वीकेंड पर अच्छी कमाई हो सकती है. प्रियदर्शन के निर्देशन में अक्षय और सैफ का री-यूनियन से उम्मीदें हैं. ऐसे में अगर ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता है तो फिल्म को ओपनिंग वीकेंड पर अच्छी ग्रोथ मिलने की उम्मीदें हैं और फिल्म 30 करोड़ का नेट कलेक्शन कर सकती है.’

रमेश बाला ने कहा, ‘अक्षय किुमार को निगेटिव रोल में देखना भी हैवान के लिए अनिश्चित्ता पैदा करती है. फिल्म बहुत पसंद आ सकती है और ऐसा भी हो सकता है कि फिल्म बिल्कुल पसंद न आए. अक्षय को ऑडियंस ने कई अलग अलग जॉनर में देखा है लेकिन ये डार्क अवतार है और काफी अलग है. अगर कैरेक्टर अच्छे से लिखा गया होगा तो फिल्म अक्षय के फेवर में जा सकती है.’

वहीं ट्रे़ एनालिस्ट सुमित कडेल ने भी कहा कि फिल्म पहले दिन 5-7 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है.

बता दें कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान को 2008 में एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘टशन’ में देखा गया था. इस फिल्म में करीना कपूर खान भी नजर आई थीं.  सुमित ने कहा, ‘मैं उम्मीद कर रहा हूं कि हैवान 5-7 करोड़ की कमाई करे. फिल्म डार्क थ्रिलर है. कमर्शियल एंटरटेनर नहीं है. तो वीकेंड बिजनेस ऑडियंस के रिस्पॉन्स पर निर्भर करता है.’

ये भी पढ़ें- ‘नई नवेली’ का धांसू टीजर रिलीज, यामी गौतम बनी डायन, यूजर्स बोले- ये तो सुपरहिट है

‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग

फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग पर नजर डालें तो सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने ब्लॉक सीट के साथ 5 बजे तक 1.56 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं बिना ब्लॉक सीट के 45.22 लाख कमा लिए हैं. फिल्म के 20031 टिकट बिक चुके हैं. वहीं 5102 शोज मिले हैं.

फिल्म को वेंकेट के नारायण और शैलजा देसाई ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में अक्षय और सैफ के अलावा राजेश शर्मा, राजपाल यादव, सियामी खेर, बोमन ईरानी, पहल चौधरी, मनोज जोशी जैसे स्टार्स दिखेंगे. फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया था. अब देखना होगा फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *