Headlines

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ उगला जहर, विवादित बयान पर बवाल; ICC पर भी साधा निशाना


पाकिस्तानी क्रिकेटरों की ओर से भारत के लिए आलोचनात्मक बयान सामने आते ही रहते हैं. अब इस लिस्ट में पाकिस्तानी ऑलराउंडर खुशदिल शाह का नाम भी जुड़ गया है. शाह ने विवादित बयान देकर कहा कि जब भी भारत और पाकिस्तान का मैच होता है, तब अंपायरिंग के दौरान की फैसले भारत के पक्ष में जाते हैं.

दरअसल खुशदिल शाह हाल ही में ARY पॉडकास्ट पर पहुंचे, जहां उनसे भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबलों पर राय मांगी गई. खुशदिल शाह ने आरोप लगाते हुए कहा कि मैचों का वेन्यू भी भारत की पसंद के हिसाब से दिया जाता है.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर खुशदिल शाह ने कहा, ‘भारत-पाकिस्तान मैच में दबाव तो ज्यादा नहीं, लेकिन इस मैच से इमोशन ज्यादा जुड़े होते हैं. दूसरी बात यह कि मैच में चीजें होती हैं वे टीम इंडिया के फेवर/पक्ष में जाती हैं. जैसे कभी-कभी अंपायर का फैसला उनके पक्ष में जाता है और ड्रेसिंग रूम के कुछ फैसले होते हैं वे भी भारत के पक्ष में जाते हैं. कभी-कभी मैच भी उनकी मर्जी से होते हैं.”

खुशदिल शाह ने आगे कहा कि इन सभी चीजों के बावजूद पाकिस्तान जीत जाए, तो जीत का मजा कई गुना बढ़ जाता है. बता दें कि खुशदिल शाह अभी पाकिस्तान के एक्टिव क्रिकेटर हैं और अपने इंटरनेशनल करियर में 53 मैच खेल चुके हैं.

भारत और पाकिस्तान आखिरी बार 2026 टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने आए थे. 15 फरवरी को खेले गए ग्रुप ए के मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों के अंतर से धूल चटाई थी. उस मैच में ईशान किशन ने 77 रन बनाए थे, वहीं भारत के लगभग सभी गेंदबाज, पाक टीम पर कहर बनकर टूटे थे.

यह भी पढ़ें:

‘अगले 20 साल तक…’, टीम इंडिया के लिए डेब्यू से पहले वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना ड्रीम

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *