पाकिस्तान के चेहरे से एक बार फिर से नकाब हट गया है. पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को संयुक्त राष्ट्र महासभा में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा. शहबाज से जब पत्रकारों ने आतंकवाद और हाफिस सईद को लेकर सवाल किया तो वे भाग गए. यह पहला मौका नहीं है, जब दुनिया के सामने शहबाज शरीफ की फजीहत हुई है, वे इससे पहले भी आतंक के मसले पर घेरे जा चुके हैं.
‘एएनआई’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएन हेडक्वार्टर से निकलते समय पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से फिर पूछा गया, ‘आप आतंकवादियों को पनाह देना कब बंद करेंगे? आप लश्कर-ए-तैयबा (LeT) चीफ हाफिज सईद पर कब मुकदमा चलाएंगे?’ पाकिस्तानी पीएम ने जवाब देने से इनकार कर दिया और हाथ से इशारा करते हुए भाग गए. उनके साथ चल रहे अधिकारी भी नजरअंदाज करते हुए निकल गए.
#WATCH | New York, US: “Prime Minister, when will you stop harbouring terrorists?” ANI questions Pakistani Prime Minister Shehbaz Sharif as he enters the UN headquarters. Pakistani PM refuses to answer. pic.twitter.com/IMANrxWYb5
— ANI (@ANI) September 24, 2026
आतंक को पनाह देता रहा है पाक
गौरतलब है कि पाकिस्तान सालों से आतंकवाद को पनाह दे रहा है. उसने भारत के खिलाफ कई बार साजिश की. पाक से आए आतंकियों ने पहलगाम घाटी में भी अटैक किया था, जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया. इस ऑपरेशन के दौरान पाक को भारी नुकसान हुआ था.
पाक पीएम ने तारिक रहमान से की मुलाकात
शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की. उन्होंने इसको लेकर एक्स पर पोस्ट भी शेयर की. शहबाज ने कहा कि पाक-बांग्लादेश के बीच ट्रेड को लेकर सहमति बनी है. अहम बात यह भी है कि पाकिस्तान, अब बांग्लादेश की खुशामद में लगा है और वह इसके जरिए भारत को अप्रत्यक्ष तौर पर घेरने की तैयारी में रहता है.
यह भी पढ़ें : ‘ईरान पर हमला…’ UN में ऐसा क्या बोले नेतन्याहू? कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट
