Headlines

‘पासपोर्ट से होगी पाकिस्तानी नेताओ की PoK में एंट्री’, अवामी एक्शन कमेटी का ऐलान


पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक तरफ अवामी एक्शन कमेटी ने युद्ध स्तर की तैयारी के लिए पीओके के लोगों से 2 महीने का राशन इकट्ठा करके घर में रखने के लिए कहा है. वहीं दूसरी ओर 4 अक्टूबर की 113 दिन से जारी विद्रोह को आर-पार की निर्णायक स्थिति में ले जाने का नया ऐलान करने की घोषणा भी की है. आज पीओके के पुंछ जिले के बलूच इलाके में अवामी एक्शन कमेटी के सदस्य सरदार अमान खान पीओके के जल्द पाकिस्तान से अलग होने का कयास लगाते हुए कहा कि पीओके में जिस तरह की स्थिति बनी हुई है उसमें जल्द ही ऐसा होगा कि पाकिस्तान के नेता पीओके में पासपोर्ट लेकर आएंगे.

हालांकि कल उमर नजीर की तरह आज अमान खान ने भी पत्ते नहीं खोले कि पीओके में 4 अक्टूबर को अवामी एक्शन कमेटी कौन सा ऐसा ऐलान करने जा रही है जिसकी वजह से पीओके के लोगों से 2 महीने का राशन और जरूरी सामान 3 अक्टूबर तक इकट्ठा करके घर में रखने की अपील की गई है. 

PoK में विद्रोह के तीन महीने पूरे

सरदार अमान खान ने कहा कि जब पीओके में 9 जून को प्रदर्शन शुरू हुआ था तो पाकिस्तान की सरकार और सेना कह रही थी की 7 दिनों में प्रदर्शनकारियों का सफाया कर देगी, लेकिन आज विद्रोह साढ़े 3 महीने से भी ज्यादा समय हो चुका है और आने वाले दिनों में बड़ा ऐलान होने जा रहा है.

पीओके में 7 जून से जारी पाकिस्तानी रेंजर्स और पीओके पुलिस की फायरिंग में 134 लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे में आज पीओके पुलिस के प्रमुख कैपटेन (रिटायर्ड) लियाकत अली मलिक से पीओके के पत्रकार ने फायरिंग में सैकड़ो लोगो की मौतों पर सवाल पूछा तो पहले पीओके पुलिस के प्रमुख कैपटेन (रिटायर्ड) लियाकत अली मलिक ने झल्लाते हुए सबूत मांगा और फिर माइक छीनने लगे. इसके अलावा देर रात पीओके की पुलिस और प्रशासन ने अवामी एक्शन कमेटी की 4 अक्टूबर की निर्णायक कॉल से पहले ददियाल में अवामी एक्शन कमेटी के एक और प्रमुख चेहरे ख्वाजा मेहरान के घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *