Headlines

पिता की मौत की खबर सुनकर भी ‘बाघा’ ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी


‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘बाघा’ का किरदार निभाने वाले तन्मय वेकारिया के पिता अरविंद वेकारिया का जून महीने में निधन हुआ. उनके निधन से तन्मय पूरी तरह टूट गए. तन्मय ने बताया कि जब उनके पिता का निधन हुआ तब वो शूट पर थे और शूट पूरा करके ही वो हॉस्पिटल पिता के पास गए.

पिता की मौत की खबर सुनकर भी शूट करते रहे

तन्मय वेकारिया ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि उनके पिता की आखिरी इच्छा थी कि उनका बेटा जब शूट कर रहा हो और उनके मृत्यु की खबर आए तो वह शूट छोड़ के ना आए. वो अपना शूट कम्पलीट करें. तन्मय ने अपनी पिता जी की आखिरी इच्छा बखूबी निभाया. 

जिस दौरान उनके पिता अरविंद वेकारिया की हॉस्पिटल में मृत्यु हुई उस वक़्त तन्मय अपना शूट कर रहे थे. तन्मय वेकारिया बताया कि उन्होंने अपना मास्टर शॉट कर के वो किरण भट्ट  जो नटू काका का किरदार निभाते है उन्होंने तन्मय को हॉस्पिटल छोड़ा. किरण भट्ट पूरा वक़्त तन्मय के साथ थे.

Jana Nayagan Box Office DAY Day 7: विजय की फिल्म की 250 करोड़ क्लब में एंट्री, बनाया एक और रिकॉर्ड

कौन थे अरविंद वेकारिया?

आप को बता दें कि किरण भट्ट तन्मय वेकारिया के पिता के बहुत करीबी दोस्त भी थे. बता दें कि अरविंद वेकारिया गुजराती थिएटर के मशहूर अभिनेता और निर्देशक थे. अरविंद वेकारिया ने कई दशकों तक गुजराती थिएटर की सेवा की. एक मजबूत अभिनेता होने के साथ-साथ उन्होंने कई नाटकों का सफल निर्देशन और निर्माण भी किया था.

उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी कैमियो रोल प्ले किया था. वो शो में एक ज्वैलरी स्टोर के मालिक बने थे. जिनके पास आत्माराम भिड़े अपनी ज्वैलरी गिरवी रखने गए थे.

सोहेल खान से मिलने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान खान, वहीं अरबाज ने प्रमोट किया ‘लॉकअप 2’

वहीं तन्मय की बात करें तो शो तारक मेहता में वो लंबे समय से काम कर रहे हैं. इस शो में पहल वो छोटे-छोटे रोल प्ले करते थे. उन्होंने ऑटो ड्राइवर का भी रोल प्ले किया था. अब वो जेठालाल की दुकान में काम करते हैं. हाल ही में शो में उनकी लव स्टोरी का ट्रैक दिखाया गया था. 

शो तारक मेहता को 28 जुलाई को 18 साल पूरे हो गए हैं. टीम ने हाल ही में मिलकर जश्न मनाया. सोशल मीडिया पर इस जश्न की फोटोज और वीडियोज वायरल हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *