Headlines

पुणे-सतारा हाईवे हादसे में गाड़ी चकनाचूर; 4 युवकों की मौत, 2 गंभीर


महाराष्ट्र के सातारा जिले से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां टाटा नेक्सन कार चला रहे ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई और फिर एक ट्रक से जा टकराई. इस हादसे में 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है और 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है.  यह सभी युवक दोस्त बताये जा रहे हैं जो सतारा के महाबलेश्वर हिल स्टेशन जा रहा था. 

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस स्टेशन के अधिकारी और सरोला स्थित हाईवे पुलिस सहायता केंद्र के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घायल युवकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. इसके साथ ही क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त SUV और ट्रक को सड़क से हटा दिया ताकि हाईवे पर ट्रैफिक सुचारू रूप से जारी रहे. 

बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई ‘कब्र’, मजदूरों के शक से बची जान

पुणे-सतारा हाईवे पर कैसे हुआ हादसा?

यह घटना पुणे-सतारा हाईवे पर शिरवल के पास की है. यहां  SUV  कार में 6 दोस्तों का ग्रुप तारा के महाबलेश्वर हिल स्टेशन के लिए निकला था. नेशनल हाईवे-48 की पुणे-सतारा लेन पर सतारा की ओर जा रही टाटा नेक्सन कार का कंट्रोल बिगड़ गया और वो डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में चली गई और फिर कार दूसरी लेन पर आ रही एक आयशर ट्रक से टकरा गई, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही मावल और तलेगांव दाभाड़े इलाके के 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना शिरवल में होटल शिवालय के सामने सुबह करीब 1:15 बजे हुई है.

घायलों का इलाज जारी

घायलों का अस्पताल में इलाज चल जारी है. सारोला हाईवे पुलिस ने उन्हें क्रेन की मदद से आसानी से पहुंचाया है. मृतकों की पहचान वेदांत अर्जुन वारिंगे (19), सोनलिंग धीरेंद्र ठाकुर  (19) और आदित्य बालासाहेब गरुड़ (19) और निखिल बालू राउत (20 साल) के तौर पर हुई है. वहीं, घायलों की पहचान दीक्षित दयानंद पुजारी (20) और मयूर हनुमंत शिंदे  (20) के रूप में हुई है. पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुट गई है. 

15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *