सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा हैरान कर देने वाला और बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप एक पल के लिए चौंक जाएंगे और अगले ही पल आपकी हंसी छूट जाएगी. सड़क किनारे पैरालिसिस का नाटक करके भीख मांग रहे एक शख्स के पास जब एक बंदा पहुंचा और उसने जैसे ही ‘इंजेक्शन’ लगाने की बात कही, वैसे ही वह ‘मरीज’ रातों-रात ठीक होकर हवा की रफ्तार से भाग खड़ा हुआ.
जब पैरालिसिस वाले मरीज को दिखाया गया ‘जादुई’ इंजेक्शन
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कैमरे के साथ रास्ते में भीख मांग रहे व्यक्ति के पास पहुंचता है. शख्स उससे उसकी बीमारी के बारे में सवाल-जवाब करने लगता है, जैसे कि पैरालिसिस कब हुआ, डॉक्टर को दिखाया या नहीं, इलाज कहां कराया? बातचीत के दौरान भीख मांग रहा शख्स अपने ही बयानों में उलझने लगता है और बार-बार अपनी बात बदलने लगता है. जब रिकॉर्डिंग कर रहे बंदे को उसकी बातों पर शक होता है, तो वह एक गजब की ट्रिक आजमाता है. वह जेब से एक इंजेक्शन निकालता है और बड़े प्यार से कहता है, “यह लो इंजेक्शन, इसे लगाते ही तुम्हारी बीमारी एकदम ठीक हो जाएगी.”
“Paralyzed” Beggar Runs at Full Speed After Being Offered Treatment for Paralysis. https://t.co/7sDuOlM5f3
— WarMonitor (@WarMonitorINTL) October 26, 2026
सुई देखते ही भागा ऐसे… जैसे ओलिंपिक की रेस हो!
बस फिर क्या था! इंजेक्शन की सुई देखते ही ‘पैरालिसिस’ से पीड़ित शख्स के शरीर में जैसे सुपरपावर आ गई! वह पलक झपकते ही अपनी जगह से उठा और बिना किसी लाठी या सहारे के ऐसा फर्राटा भरकर भागा कि देखने वाले की आंखें फटी की फटी रह गईं. उसका अचानक यूं खड़े होकर भागना इतना फनी था कि वीडियो बना रहा बंदा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाया. यह पूरी अतरंगी घटना कैमरे में लाइव कैद हो गई.
यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
सोशल मीडिया पर छूटी हंसी की फुहार: ‘यह तो चमत्कार हो गया भाई!’
‘Mohammad Toha 09’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया यह वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. लोग इस झोलाछाप बाबा और ढोंगी भिखारी की पोल खुलने पर जमकर मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “डॉक्टरों को सालों लग जाते हैं पैरालिसिस ठीक करने में, यहां तो सुई की हवा लगते ही बंदा ओलिंपिक एथलीट बन गया.” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “नोबेल प्राइज तो इस इंजेक्शन वाले भाई को मिलना चाहिए, जिसने एक सेकंड में मरीज को दौड़ा दिया.” तीसरे यूजर ने लिखा, “नकली बीमारी से भीख मांगने वालों का पर्दाफाश करने का यह अब तक का सबसे बेस्ट तरीका है.”
यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
