Headlines

प्रणब की PM महत्वाकांक्षा से लेकर बच्चे की मौत तक…, सोनिया की आत्मकथा और विपक्ष के उठते सवाल


कांग्रेस की नेता और गांधी परिवार की बड़ी बहू सोनिया गांधी की ऑटो-बायोग्राफी बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव मंगलवार लॉन्च हुई. जैसे ही किताब लॉन्च हुई, इसकी खरीदी पर लोगों से लेकर सोशल मीडिया तक होड़ देखने को मिली. इसकी वजह उसमें लिखे गए उनके संस्मरण. जिसमें उन्होंने अपने पहले बच्चे की मौत से लेकर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पीएम बनने की महात्वाकांक्षा तक का जिक्र किया है. किताब में पीएम मोदी के अलावा कई पारिवारिक रिश्तों जिनमें मेनका गांधी का भी जिक्र है. हालांकि उनकी किताब पर विपक्ष की तरफ से प्रतिक्रिया आई है. 

(आइए जानते हैं किन महत्वपूर्ण पहलुओं को सोनिया गांधी ने अपनी इस चर्चित किताब में छुआ है. साथ ही किन बातों पर विपक्ष के लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.)

पीएम मोदी से लेकर ऑपरेशन ब्लू स्टार का जिक्र

  • पीएम मोदी का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा कि हम कभी-कभी कहीं कार्यक्रमों में मिलते हैं. जैसे स्पीकर चैंबर में. वो जब भी मेरे सामने आते हैं, तो हम एक दूसरे को नमस्ते कहकर अभिवादन करते हैं. यह पहले के समय से अलग है. जहां अलग-अलग पार्टियों के नेता से आत्मीयता से मुलाकात की जाती है. सोनिया ने लिखा कि वो दूसरी और देखते हैं ताकि आंख न मिलानी पड़े. हमारे दौर के सत्ताधारी वर्ग को लेकर उनकी जो असहजता थी, उसे मैं अच्छी तरह समझने लगी थी. वो निश्चित रूप से एक साधारण पृष्ठभूमि से उठकर आरएसएस में ताकतवर बने थे. 
  • सोनिया गांधी ने प्रणब मुखर्जी को लेकर भी खुलासा किया. उन्होंने कहा कि 2010 में मुखर्जी ने उनसे कहा था कि शायद अब ऊपर बदलाव का वक्त आ गया है. सोनिया ने किताब में इसे उनके पीएम बनने की इच्छा का संकेत करार दिया. इसके अलावा उन्होंने कहा कि उस वक्त मनमोहन सिंह यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में पीएम बने थे. प्रणब का पी. चिदंबरम से गंभीर मतभेद था. उन्होंने नरमी से विषय बदल दिया था. हालांकि प्रणब मुखर्जी ने इसका कोई मलाल नहीं रखा. 2012 में पार्टी ने उन्हें राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया था और वो जीत गए थे. 
  • सोनिया ने लिखा कि 2004 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिला. पूरे देश को उम्मीद थी कि सोनिया गांधी प्रधानमंत्री बनेंगी, लेकिन उन्होंने पीएम पद ठुकरा दिया. इसके पीछे उन्होंने कारण बताया कि राहुल और प्रियंका गांधी नहीं चाहते थे कि वो पीएम बने. इस फैसले को उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज भी करार दिया. इसके बाद मनमोहन सिंह को पीएम बनाया गया था.  
  • किताब में सोनिया गांधी ने राजीव गांधी के साथ उनकी मुलाकात का जिक्र भी किया. उन्होंने बताया कि एक पार्टी में राजीव गांधी से इटली में मुलाकात हुई थी. फिर दोनों के बीच प्यार हुआ. शादी के बाद वह भारत आईं और एक पारंपरिक बहू के तौर पर जिम्मेदारी संभालने लगीं. भाषा, खान-पान और रीति रिवाज सीखे. राजीव के साथ उनका रिश्ता आसान नहीं था, लेकिन गहरा था.
  • इसके अलावा सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या का जिक्र भी किया. उन्होंने किताब में लिखा है कि राजीव की मौत के बाद उनकी जिंदगी का सबसे अंधकार भरा दौर था. सोनिया ने राजनीति में आने का विचार इसलिए किया क्योंकि पार्टी और परिवार को साथ रखना जरूरी था.
  • किताब में सोनिया गांधी ने राहुल गांधी से पहले एक और बच्चे का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 18 जनवरी 1969 को तय तारीख से दो दिन पहले ही एक बेटे को जन्म दिया. परिवार बहुत खुश था. लेकिन खुशियां बस एक दिन ही टिक पाई. उनके पति राजीव और देवर संजय ने बच्चे को महारैली में उनके पिता के फॉर्म हाउस पर दफनाया था. 
  • इसके अलावा जो सबसे विवादित हिस्सा राजनीतिक तौर पर बनता जा रहा है, वो सोनिया गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर जिक्र है. इस पर उन्होंने लिखा है कि इस सैन्य कार्रवाई के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बेहद दुखी और भावुक थीं. तबाही की तस्वीरें देखने के बाद इंदिरा गांधी की आंखों में पछतावे के आंसू थे.  उन्हें अपनी आसन्न हत्या का आभास भी हो गया था.

विपक्षी नेताओं की मिलीजुली प्रतिक्रिया

  • सोनिया गांधी की किताब पर विपक्षी नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने कहा कि सोनिया गांधी विदेशी होते हुए भी जब हमारे देश की बहू बन गईं, तो हम उन्हें स्वीकार करते हैं. हम उनका सम्मान करते हैं. हमारा तो ये संस्कृति और संस्कार रहा है कि बहू कहीं से भी हो, वो घर की सम्मान हैं, वो घर की लक्ष्मी हैं, वो जब हमारी संस्कृति को स्वीकार करती हैं तो हम देवी के रूप में उनका सम्मान करते हैं.
  • AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वो सोनिया गांधी का बहुत सम्मान करते हैं. आज भी उनकी इज्जत करते हैं. जब न्यूक्लियर डील हो रही थी, तब उन्हें सपोर्ट किया. यूएपीए का कानून बना था, उसका विरोध किया. लेकिन सवाल उठाते हुए कहा कि अयोध्या में दरवाजे का ताला किसने खोला था. बाबरी मस्जिद को लेकर जो क्रिमनल केस दायर किया गया, इसको लेकर अभी तक बीजेपी कोर्ट नहीं गई है. 
  • आरजेडी नेता सांसद संजय यादव ने कहा कि विवाद तो वो लोग पैदा करते हैं, जिनकी यूएसपी और पूंजी ही विवाद है. इसमें कुछ विवादित नहीं है. उन्होंने अपने अनुभव साझा किए हैं. 
  • बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सोनिया गांधी की किताब ने पुराने जख्म पर नमक छिड़कने का काम किया है. उस पर प्रतिक्रिया तो आएगी क्योंकि सोनिया गांधी ने बहुत सारी बातें नहीं लिखी हैं. कई सारी बातें लिखी हैं तो ऑपरेशन ब्लू स्टार हो या फिर 1984 के दंगे हो या फिर कांग्रेस के कारनामे हो. देश सब पर चर्चा करेगा. 
  • प्रणब मुखर्जी की बेटी ने शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा है कि इसमें हैरान होने वाली क्या बात है? क्या महत्वाकांक्षी होना क्राइम है? खासकर तब, जब उससे महत्वाकांक्षा के पीछे राजनीति और शासन का दशको लंबा अनुभव, कड़ी मेहनत और शानदार दिमाग हो? एक बार जब मैंने पूछा कि क्या वह प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, तो उन्होंने बहुत साफगोई से जवाब दिया कि हर काबिल राजनेता ऐसी महत्वाकांक्षा रखता है.
  • RLD नेता केसी त्यागी ने कहा है कि संजय गांधी को इमरजेंसी के लिए जिम्मेदार ठहराने और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को इससे अलग रखने से परिवार के पुराने विवाद एक बार फिर सामने आ गए हैं.
  • सोनिया गांधी के ब्लू स्टार के जिक्र पर शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने कांग्रेस के सामने सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि मैं सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूं कि वे तस्वीरें देखकर परेशान हो गईं, लेकिन ऑपरेशन ब्लू स्टार इंदिरा गांधी का एक सोचा-समझा सीधा हमला था, जो सिखों और अकाल तख्त साहिब पर किया गया था. उस हमले में सैकड़ों की तादाद में निर्दोष सिख नौजवान मारे गए थे, सरोवर लाल हो गया था और हरमंदिर साहब के अंदर गुरु ग्रंथ साहिब के जो स्वरूप प्रकाशित थे, उनमें भी गोलियां मारी गई थीं.
  • बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने इस किताब में ऑपरेशन ब्लू स्टार के जिक्र पर कहा कि कांग्रेस आज भी वहीं खड़ी है, जहां उस समय खड़ी थी. कांग्रेस ऐसा नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रही है कि उन्हें हमदर्दी मिलेगी. सिखों के खून के दाग इंदिरा गांधी के आंसुओं की बात करने से धुलने वाले नहीं हैं. यह जो काला अध्याय है. चाहे वह इमरजेंसी का रहा, सिखों के कत्लेआम का रहा या दरबार साहिब पर हमले का रहा.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *