बिग बॉस 10 में अपने विवादों की वजह से चर्चा में रही प्रियंका जग्गा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वे अपने हालिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आई हैं. प्रियंका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की और अपनी जिंदगी के 10 साल पहले के पल को याद किया जब वे बिग बॉस के सीजन 10 का हिस्सा बनी थीं.
प्रियंका जग्गा ने ठुकराया बिग बॉस का ऑफर?
इस पोस्ट में उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया कि बिग बॉस की तरफ से उन्हें दोबारा बुलाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने इस बार बिग बॉस में जाने के बजाय राइज एंड फॉल में जाने का फैसला किया. प्रियंका ने अपनी पोस्ट में बताया कि करीब 10 साल पहले उन्होंने बिग बॉस में कदम रखा था. उनका कहना है कि उनके लिए बिग बॉस का सफर उतार-चढ़ाव से भरा था. उन्होंने शो से मिली पहचान और उसके बाद आए मुश्किल दौर, दोनों को याद किया.
ये भी पढें: गुलकी जोशी से करुणा पांडे तक, स्टार्स ने बताया घर से दूर गणेश चतुर्थी का अनुभव
अब 10 साल बाद प्रियंका ने कहा कि वह अपनी जिंदगी में फिर से आगे बढ़ना चाहती हैं. इसी के साथ उन्होंने बताया कि उन्हें बिग बॉस में दोबारा बुलाया जा रहा था. लेकिन प्रियंका ने इस बार वहां जाना सही नहीं समझा. उन्होंने साफ शब्दों में इंस्टाग्राम पर लिखा कि बिग बॉस की तरफ से बुलावा आने के बावजूद उन्होंने ‘राइज एंड फॉल’ को चुना है.
‘राइज एंड फॉल’ का आने वाला है दूसरा सीजन
प्रियंका जिस शो को चुनने की बात कर रही हैं, वह ‘राइज एंड फॉल’ का दूसरा सीजन है. पिछले साल 2025 में इसका पहला सीजन आया था और अब इसका नया सीजन आने वाला है. इस बार ये शो और भी खास होने वाला है क्योंकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ‘राइज एंड फॉल 2’ को होस्ट करने वाले हैं. वीरेंद्र सहवाग पहली बार किसी रियलिटि शो के होस्ट के तौर पर नजर आएंगे. बता दें ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 के कंटेस्टेंट्स की ऑफिशियल लिस्ट अभी जारी नहीं हुई है.
ये भी पढें: ‘गलत के खिलाफ आवाज उठाएं’, शाहरुख खान के पान मसाला एड पर इस टीवी एक्टर ने कसा तंज!
कैसी थी बिग बॉस 10 में प्रियंका की जर्नी ?
प्रियंका जग्गा ने 2016 में बिग बॉस 10 में हिस्सा लिया था. वह उस सीजन में बतौर कॉमनर शो में आई थीं. शो की शुरुआत से ही वे अपने बेबाक अंदाज और दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ होने वाली कॉन्ट्रोवर्सीज की वजह से चर्चा में रहीं थीं. लेकिन जैसा कि उन्होंने अपने हालिया पोस्ट में बताया ‘बिग बॉस 10’ में उनका सफर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा.
उनके विवादों की वजह से पहले ही हफ्ते में उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था. हालांकि बाद में उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी. यही वजह है कि बिग बॉस से जुड़ा प्रियंका का पुराना सफर आज भी लोगों को याद है.
अब 10 साल बाद जब उन्होंने खुद बताया कि बिग बॉस की तरफ से दोबारा बुलावा आया था, लेकिन उन्होंने उसे छोड़कर ‘Rise & Fall’ चुन लिया, तो उनका यह फैसला चर्चा में आ गया है. अब उन्होंने बिग बॉस के बुलावे को छोड़कर दूसरे रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में जाने की बात कही है.
