Headlines

‘रॉकस्टार बनकर जीत रहे हैं दिल’, BB 20 कंटेस्टेंट काजी तौकीर का हिना खान ने किया सपोर्ट


रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों खूब दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो में 16 कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं. सिंगर और ‘फेम गुरुकुल’ फेम काजी तौकीर भी इस शो का हिस्सा हैं, वो अपने अंदाज से दर्शकों को एंटरटेंन कर रहे हैं. हाल ही में हिना खान ने भी काजी तौकीर की जमकर तारीफ की है.

काजी तौकीर को सपोर्ट करती दिखीं हिना खान
‘बिग बॉस 11’ की फर्स्ट रनर-अप रहीं हिना खान ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर काजी को सपोर्ट किया और कहा कि एक कश्मीरी होने के नाते उन्हें काजी को इतने सालों बाद फिर से लोगों के दिलों में जगह बनाते देखकर खुशी और गर्व हो रहा है.

हिना ने लिखा, ‘एक कश्मीरी होने के नाते काजी को लोगों के दिलों में जगह बनाते और इतने सालों बाद एक बार फिर रॉकस्टार की तरह पसंद किए जाते देखकर मुझे सच में खुशी और गर्व हो रहा है. वो फिलहाल ये साबित कर रहे हैं कि लोगों का ध्यान खींचने के लिए एंटरटेनमेंट में विवाद या बार-बार लड़ाई की जरूरत नहीं है. मुझे उम्मीद है कि वो इसी पॉजिटिव अंदाज में लोगों का हसांते रहेंगे और उसी रास्ते पर आगे बढ़ेंगे, जिसकी वजह से उन्हें इतना प्यार और तारीफ मिली है.’

ये भी पढ़ेंः आयुष्मान खुराना के बर्थडे पर पत्नी ताहिरा ने लुटाया प्यार, शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

काजी की इस बात से सहमत नहीं हिना
हालांकि, हिना खान को काजी की एक बात पसंद नहीं आई. उन्होंने लिखा, ‘बस एक चीज है, जिससे मैं सहमत नहीं हूं और वो है मेंटल और फिजिकल बीमारी को कभी-कभी एंटरटेनमेंट का हिस्सा बनाकर दिखाना. मैं दिल से चाहती हूं कि वह ऐसा करने से बचें. इसके अलावा मुझे लगता है कि वो बहुत अच्छा कर रहे हैं. मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं. उम्मीद है कि वो हमेशा ऐसे ही चमकते रहें और कश्मीर का नाम रोशन करते रहें.’

सलमान खान ने काजी को कहा रॉकस्टार
बता दें, शो के होस्ट सलमान खान भी काजी तौकीर की तारीफ कर चुके हैं. ‘बिग बॉस 20’ के पहले ‘वीकेंड का वार’ में सलमान ने काजी के एंटरटेनिंग अंदाज की तारीफ की. उन्होंने काजी को घर का असली रॉकस्टार भी बताया. सलमान ने कहा, ‘इस घर में कितने भी स्टार्स हैं, रॉकस्टार तो एक ही है- काजी तौकीर. पूरे हफ्ते अपने ‘ओऊऊ’ करके चल रहे थे. मुझे सिखा दो ना, ‘आई एम अ रॉकस्टार बेबी.”

वहीं सिंगर अरिजीत सिंह भी काजी तौकीर को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं.

‘फेम गुरुकुल’ के विनर रह चुके काजी तौकीर
बता दें, कश्मीरी सिंगर काजी तौकीर को 2005 में रियलिटी सिंगिंग शो ‘फेम गुरुकुल’ जीतने के बाद पूरे देश में पहचान मिली थी. उन्होंने रूपरेखा बनर्जी के साथ मिलकर ये शो जीता था. सिंगर अरिजीत सिंह भी इस शो का हिस्सा थे. 

ये भी पढ़ेंः यश और कियारा की Toxic ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *