Headlines

फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात


टाइगर श्रॉफ  पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद एक्टर को पुलिस सुरक्षा दी गई है. कई न्यूज एजेंसियों की ताजा रिपोर्टों के मुताबिक टाइगर ये प्रोटेक्शन इसलिए दी गई है क्योंकि हमले से पहले उनके पास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी. गोलीबारी की घटना की जांच के दौरान, पुलिस को शक है कि सुरक्षा न होने की वजह से अभिनेता लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए एक आसान निशाना बन गए होंगे.

टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा में तैनात किए गए बॉडीगार्ड
न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, “मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन ब्रांच ने टाइगर श्रॉफ के लिए बॉडीगार्ड तैनात किए हैं, जबकि लोकल पुलिस स्टेशन ने एक अधिकारी और एडिशनल कर्मियों को तैनात किया है. मामले की जांच चल रही है.”

 

लोकल पुलिस स्टेशन ने एक्टर को सुरक्षा देने के लिए एक पुलिस अधिकारी और कई कर्मियों को तैनात किया है. हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक ये क्लियर नहीं किया है कि टाइगर को किस कैटेगिरी की सुरक्षा दी गई है.

टाइगर पर हमले का क्या था बिश्नोई गैंग का मकसद?
पुलिसी की शुरुआती जांच से पता चलता है कि टाइगर श्रॉफ हमला करने के पीछे बिश्नोई गिरोह का मकसद डर फैलाना और अभिनेता से जबरन पैसे वसूलना था. गिरोह की पिछली आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए, ऐसा माना जा रहा है कि यही उनका मेन ऑब्जेक्टिव है.

हालांकि, अधिकारियों ने इस बात पर ज़ोर दिया कि जांच अभी भी चल रही है और हमले के पीछे का मकसद अभी तक पूरी तरह से क्लियर नहीं हो पाया है.

टाइगर फायरिंग मामले में 3 गिरफ्तार
इन सबके बीच बता दें कि पुलिस ने टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में तीन लोगों को सोमवार सुबह कोटा स्टेशन पर एक ट्रेन से गिरफ्तार किया था. 15 मिनट चले एक तेज़ ऑपरेशन के जरिए इन्हें तब पकड़ा गया, जब वे मुंबई से नेपाल जा रहे थे. कोटा की एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि इन तीनों लोगों को जिनमें बिहार के बेगूसराय का ऋतिक उर्फ ​​रोशन और हरियाणा के सोनीपत का रेहान शामिल हैं को पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच से पकड़ा गया. यह ट्रेन सुबह 10:17 बजे कोटा स्टेशन पर रुकी थी.

पुलिस बुधवार को तीनों आरोपियों को कोटा से मुबई सड़क मार्ग से ला रही है. इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वहीं पुलिस ने रात में तीनों शूटर्स से पूछताछ भी की थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *