Headlines

फिल्म की शूटिंग के बीच वरुण तेज के साथ हुआ हादसा, सर्जरी होते ही खुद दिया हेल्थ अपडेट


साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर वरुण तेज इन दिनों चर्चा में हैं. हाल ही में उनके फैंस के बीच चिंता बढ़ गई, जब खबर आई कि शूटिंग के समय उन्हें चोट लग गई है. लेकिन अब उनके चाहने वालों के लिए राहत की खबर सामने आई है. वरुण ने खुद अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर किया है और बताया है कि उनकी सर्जरी सक्सेसफुल रही है. इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

वरुण ने किया सभी का धन्यवाद 

वरुण तेज ने एक्स पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘जो भी लोग मेरी चिंता कर रहे थे और सपोर्ट कर रहे थे, मैं उन सभी का दिल से धन्यवाद करता हूं. ऑपरेशन ठीक से हो गया है और अब मेरा पूरा ध्यान रिकवरी पर है ताकि मैं जल्द से जल्द पूरी ताकत के साथ वापसी कर सकूं. मैं अपने डॉक्टरों का भी आभारी हूं, जिन्होंने मेरी अच्छे से देखभाल और मार्गदर्शन किया.’ 

बहन ने दी थी हेल्थ अपडेट 

इससे पहले उनकी बहन निहारिका कोनिडेला ने भी इंस्टाग्राम पर उनके हेल्थ की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि वरुण को आने वाली फिल्म ‘भारी’ की तैयारी के दौरान वॉलीबॉल प्रैक्टिस करते हुए घुटने में चोट लग गई थी. इसके बाद उनकी सर्जरी सफलतापूर्वक हो चुकी है और वो डॉक्टरों की निगरानी में आराम कर रहे हैं. परिवार को उम्मीद है कि वरुण जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर पहले की तरह काम पर लौटेंगे. साथ ही उन्होंने फैंस के प्यार और सपोर्ट के लिए भी धन्यवाद कहा.

वरुण का करियर 

बता दें कि वरुण पिछले 12 सालों में कई फिल्मों में काम किया है. उन्होंने 2014 में फिल्म ‘मुकुंदा’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वे लोफर, मिस्टर, फिदा, थोली प्रेम, F2: फन एंड फ्रस्ट्रेशन, घनी और F3 जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. उनकी आने वाली फिल्म ‘भारी’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें वो एक अलग अंदाज में नजर आएंगे. फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है. 

ये भी पढ़ें: ‘ये कमर्शियल ड्रामा है…’, फिर से विवाद में आए समय रैना, ‘शक्तिमान’ की टिप्पणी पर भड़के मुकेश खन्ना





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *