पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों और सियासी सरगर्मियों के बीच अब उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ IPS अधिकारी डॉ. अजय पाल शर्मा (IPS Ajay Pal Sharma) के नाम से एक फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है.
इस पोस्ट में बंगाली भाषा में कुछ ऐसा लिखा गया है, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. लेकिन, क्या वाकई यूपी के इस तेजतर्रार आईपीएस ने बंगाल चुनाव को लेकर कोई टिप्पणी की है? आइए जानते हैं इस वायरल दावे का पूरा और सच.
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई
क्या है वायरल पोस्ट में?
फेसबुक पर ‘IPS Ajay Pal Sharma’ नाम के एक पेज से एक पोस्ट शेयर की गई. इस पोस्ट में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के मशहूर गीत ‘आमार सोनार बांग्ला’ की कुछ पंक्तियां लिखी गई हैं: “मा, तोर मुखेर बाणी अमार काने लागे सुधार मतो. मोरी हाय, हाय रे—मा, तोर बदनखानी मोलिन होले, आमि नयन जले भाषी॥” (अर्थात: मां, तुम्हारी बातें मेरे कानों में अमृत जैसी लगती हैं. हाय रे मां, अगर तुम्हारा चेहरा उदास होता है, तो मेरी आंखों से आंसू बहने लगते हैं).
बंगाल के सियासी माहौल के बीच इस पोस्ट को देखकर लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए और यह देखते ही देखते वायरल हो गई.
IPS अजय पाल शर्मा ने खुद बताई सच्चाई
जैसे ही यह मामला खुद IPS अजय पाल शर्मा के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत इस अफवाह और फर्जीवाड़े की पोल खोल दी. तेजतर्रार अधिकारी ने स्पष्ट तौर पर इस पोस्ट का खंडन किया है. उन्होंने साफ किया है कि यह फेसबुक आईडी पूरी तरह से ‘फेक’ (Fake) है. आईपीएस अधिकारी द्वारा ऐसी कोई भी पोस्ट या बंगाली कविता शेयर नहीं की गई है. किसी शरारती तत्व ने उनके नाम और तस्वीर का गलत इस्तेमाल करके यह भ्रामक पोस्ट फैलाई है, ताकि लोगों का ध्यान खींचा जा सके.
फेक अकाउंट्स से रहें सावधान!
यह पहली बार नहीं है जब किसी चर्चित आईएएस (IAS) या आईपीएस (IPS) अधिकारी के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गई हो. साइबर ठग और शरारती तत्व अक्सर ऐसा करते हैं. पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी अनवेरिफाइड (Unverified) और फर्जी अकाउंट की बातों पर विश्वास न करें और अफवाहों को शेयर करने से बचें.
सिद्धार्थनगर में जल जीवन मिशन में खुली ‘भ्रष्टाचार’ की पोल, हवा में लटकी पानी की टंकी
