बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के सुपरहिट गाने ‘बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल’ का जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. हाल ही में इस आइकॉनिक गाने पर एक खूबसूरत हसीना के डांस परफॉर्मेंस ने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है. पिंक कलर की साड़ी और कंट्रास्ट ब्लाउज में डांसर ने अपने हर एक मूव से ऐसा जादू चलाया कि वहां मौजूद लोग और सोशल मीडिया यूजर्स बस टकटकी लगाए देखते रह गए.
‘बड़ी मुश्किल’ पर लगाए बिजली जैसे ठुमके
वायरल हो रहे इस डांस वीडियो में देखा जा सकता है कि डांसर पिंक और सिल्वर बॉर्डर वाली साड़ी में बेहद ग्रेसफुल नजर आ रही है. जैसे ही गाना ‘बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल’ बजना शुरू होता है, वह अपनी कमर की लचक, चेहरे के नशीले हाव-भाव और एनर्जेटिक मूव्स से पूरे डांस फ्लोर पर आग लगा देती है. उसकी अदाएं इतनी बेमिसाल हैं कि बैकग्राउंड में खड़े बाकी लोग भी तालियां बजाने और हूटिंग करने से खुद को रोक नहीं पाते.
देसी लुक में कातिलाना मूव्स: दर्शकों की थमीं सांसें
डांस स्टूडियो के अंदर फिल्माए गए इस वीडियो में हसीना का आत्मविश्वास देखने लायक है. अपनी पतली कमर के लचीले स्टेप्स और हाथों की ग्रेसफुल मुद्राओं से उसने न सिर्फ माधुरी दीक्षित की याद दिला दी, बल्कि इस परफॉर्मेंस को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया. खुले बिखरे बाल और चेहरे पर मुस्कान इस डांस में चार चांद लगा रही है.
यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला वीडियो: यूजर्स बोले- ‘गर्दा उड़ा दिया.’
यह वीडियो इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है और इसे लाखों Viewers पसंद कर चुके हैं. डांसर के जबरदस्त हुस्न और डांस के कॉम्बिनेशन को देखकर हर कोई कमेंट सेक्शन में दिल खोलकर तारीफ कर रहा है.
एक यूजर ने लिखा, “क्या लचक और एक्सप्रेशन्स हैं… माधुरी दीक्षित के बाद इस गाने पर ऐसा कातिलाना डांस पहली बार देखा है.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “पिंक साड़ी में तो एकदम बिजलियां गिरा दीं, सारे स्टेप्स ऑन पॉइंट हैं.” वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, “गजब का गर्दा उड़ाया है, इस परफॉर्मेंस से नजरें हटाना सचमुच मुश्किल है.”
यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो
