सोशल मीडिया पर इन दिनों रील्स और फोटोज बनाने का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. खासकर पेट्स के साथ क्यूट वीडियोज और सेल्फी पोस्ट करना हर किसी को पसंद होता है. लेकिन कभी-कभी जानवरों के साथ जबरदस्ती प्यार जताना भारी पड़ जाता है. हाल ही में ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला और बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की कुत्ते को गोद में उठाकर बड़े प्यार से सेल्फी ले रही थी, तभी टॉमी ने कुछ ऐसा किया कि ‘पापा की परी’ के सारे अरमान धरे के धरे रह गए.
गाल से गाल मिलाया… और टॉमी ने जमा दिया जोरदार कट!
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने पालतू कुत्ते को गोद में उठाकर बड़े लाड-प्यार से पोज दे रही होती है. वह अपने गाल को टॉमी के चेहरे से बिल्कुल सटाकर क्यूट सी सेल्फी लेने की कोशिश करती है. लेकिन टॉमी को शायद लड़की का यह जबरदस्ती वाला प्यार बिल्कुल पसंद नहीं आया. इससे पहले कि लड़की फोटो क्लिक कर पाती, टॉमी ने अचानक अपना मुंह घुमाया और सीधे लड़की के गाल पर जोरदार बाइट काट लिया.
खौफ से कांप उठी लड़की: ‘अब जिंदगी में कभी कुत्ते को गोद नहीं उठाऊंगी!’
अचानक हुए इस अटैक से लड़की बुरी तरह घबरा गई और दर्द व डर के मारे चिल्लाते हुए कुत्ते को तुरंत छोड़ दिया. लड़की के चेहरे के एक्सप्रेशन्स देखकर साफ लग रहा था कि उसका यह सेल्फी एक्सपेरिमेंट कितना डरावना साबित हुआ. वीडियो देखने वाले यूजर्स का कहना है कि लड़की के हाव-भाव देखकर लग रहा है कि अब वह जिंदगी में दोबारा कभी किसी कुत्ते को गोद में उठाने की गलती नहीं करेगी.
यह भी पढ़ें: BMC AI Cameras: BMC के AI कैमरे देख दहशत में कूड़ा फेंकने वाले, यूजर्स कर रहे तारीफ
लोग बोले- ‘जबरदस्ती का प्यार टॉमी को पसंद नहीं आया!’
यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग इस इंसिडेंट पर तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन्स दे रहे हैं. एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “सोशल मीडिया के चक्कर में बेजुबानों को परेशान करोगे तो टॉमी यही रिटर्न गिफ्ट देगा.” दूसरे यूजर ने चुटकी ली, “पापा की परी का सेल्फी का भूत एक ही झटके में उतर गया.” वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, “कुत्ते भी अब रील्स और सेल्फी से परेशान हो चुके हैं, यह उसी का नतीजा है.”
यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो
