Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. कभी जानवरों की शरारत लोगों का ध्यान खींचती है, तो कभी उनकी समझदारी देखकर लोग तारीफ करने लगते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में है.
वायरल हो रहे वीडियो में एक बंदर घर के अंदर नल से पानी पीता दिखाई देता है. पानी पीने के बाद जब महिला उससे टोंटी बंद करने के लिए कहती है, तो बंदर उसकी बात मानता हुआ नजर आता है. वीडियो का यही पल लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है और यूजर्स इसे खूब शेयर कर रहे हैं.
नल से पानी पीने पहुंचा बंदर
वीडियो में एक बंदर घर के अंदर लगे नल के पास पहुंचता है. वह नल के ऊपर चढ़कर पानी पीने लगता है. इस दौरान उसका पूरा ध्यान पानी पीने पर रहता है. आमतौर पर बंदरों को शरारत करते या इधर-उधर उछलते-कूदते देखा जाता है, लेकिन इस वीडियो में उसका अंदाज थोड़ा अलग दिखाई देता है. वह आराम से नल के पास बैठकर पानी पीता नजर आता है. इसी बीच वहां मौजूद महिला उससे बात करती है.
यह भी पढ़ें : Viral Photoshoot: गुब्बारों के साथ हवा में उड़ने लगी दुल्हन, देखें वायरल वीडियो
महिला की बात सुनकर बंद कर दी टोंटी
वीडियो का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब आता है, जब महिला बंदर से पानी पीने के बाद टोंटी बंद करने के लिए कहती है और वह बंदर उसकी बात सुनकर नल के पास ही हरकत करता नजर आता है और टोंटी बंद कर देता है. इस छोटे से पल ने लोगों का ध्यान खींच लिया है.
The monkey, which had entered the house, turned on the tap and drank water. As it was about to leave, a woman’s voice was heard telling it, “Hey, close my tap, dude…..” The animal quietly turned around, went back to the tap, closed it and walked away, leaving viewers impressed by its unexpected response.
— Rashtra.preeti (@Preetirajputtt) October 30, 2026
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग बंदर की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ महिला और बंदर के बीच के इस पल को मजेदार बता रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि जानवर भी अपने आसपास होने वाली गतिविधियों को समझते हैं और कई बार ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर इंसान भी हैरान रह जाता है. वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि बंदर ने पानी पीने के बाद टोंटी बंद करके अच्छी बात की. कुल मिलाकर, यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
यह भी पढ़ें : Viral Video: कमर है या बुलेट का इंजन? भोजपुरी गाने पर भाभी के ठुमके दिल दहला देंगे
