Viral Video: देश के बड़े शहरों में सड़क पर कूड़ा फेंकना और सार्वजनिक जगहों पर गंदगी फैलाना एक बड़ी समस्या है. लोग कई बार सफाई के नियमों को नजरअंदाज कर सड़कों और खाली जगहों पर कचरा डाल देते हैं. अब मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका BMCके AI कैमरों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सड़क पर एक युवक नजर आता है और कैमरे की स्क्रीन पर उसे पहचानने के लिए फ्रेम दिखाई देता है.
इस वीडियो को BMC की निगरानी व्यवस्था से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स चर्चा कर रहे हैं कि अगर ऐसी तकनीक का इस्तेमाल दूसरे शहरों में भी किया जाए, तो सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखने और लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने में बड़ी मदद होगी.
AI कैमरों की नजर में आए सड़क पर कूड़ा फेंकने वाले
सोशल मीडिया पर मुंबई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के AI कैमरों की मदद से सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखे जाने की बात सामने आई है. वीडियो में एक युवक सड़क पर दिखाई देता है. इस दौरान कैमरे की स्क्रीन पर उसे पहचानने के लिए फ्रेम भी नजर आता है. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि BMC की यह व्यवस्था सार्वजनिक जगहों पर गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए इस्तेमाल की जा रही है. वीडियो सामने आने के बाद लोग इस तकनीक की चर्चा कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें : DU की छात्रा के भांगड़े ने किया धमाल, वायरल हो गया वीडियो
🚨 Mumbai is testing an AI-powered garbage camera to prevent people from dumping garbage in public spaces. (BMC) https://t.co/aKGQIiwnAI
— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) October 30, 2026
कैसे पकड़े जाएंगे कूड़ा फेकने वाले ?
सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा फेंकना शहरों की बड़ी समस्याओं में से एक है. कई जगहों पर कूड़ेदान होने के बावजूद लोग सड़क किनारे या खाली जगहों पर कचरा डाल देते हैं. इससे आसपास गंदगी फैलती है और सफाई व्यवस्था पर भी असर पड़ता है. ऐसे में AI कैमरों की मदद से निगरानी करने का तरीका चर्चा में है. यह कैमरा तुरंत वॉर्निंग देना शुरू कर देता है. इसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
यूजर्स की प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स BMC की इस पहल की तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि ऐसी व्यवस्था देश के हर शहर में लागू होनी चाहिए, ताकि लोग सड़कों पर कूड़ा फेंकने से बचें. कुछ यूजर्स ने कहा कि जब लोगों को पता होगा कि कैमरे उन पर नजर रख रहे हैं, तो वे सार्वजनिक जगहों पर गंदगी फैलाने से पहले सोचेंगे. वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि सिर्फ कैमरे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें : Viral Video: प्लेन में कुत्ते की हरकत से फंसे यात्री, पायलट ने लिया वोट; वीडियो वायरल
