Headlines

बस्ती: ‘मुझे मेरी बहू से बचा लो…’, परेशान ससुर ने पुलिस से लगाई गुहार, लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप


उत्तर प्रदेश के बस्ती में बहू के कारनामों से परेशान एक ससुर ने अपने बेटे से सारे रिश्ते नाते तोड़ने को तैयार हो गए हैं. आरोप है कि फर्जी सुसाइड की फोटो भेजकर वो उन्हें और उनके परिवार को मुकदमे में फंसाने और ब्लैकमेल करने की धमकी देती है. 

वर्ष 2015 में हुई शादी के 10 साल बीत जाने के बाद पति-पत्नी के बीच जारी मनमुटाव इतना गहरा गया है कि मामला अब थाने की पंचायत से निकलकर कोर्ट कचहरी के दरवाजे तक पहुंच गया है. इतना ही नहीं बहु के सुसाइड ड्रामे से बचने के लिए ससुर ने पुलिस को एक शिकायती लेटर लिखा है ताकि उन पर कोई गलत कार्यवाही न हो जाए.

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- ‘अब ये लड़ाई EVM तक…’

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल यह अजीबो गरीब मामला छावनी थाना क्षेत्र स्थित इन्दौली गांव का है, जहां के रहने वाले एक पारिवारिक विवाद ने पुलिस और सिस्टम का ध्यान अपनी और आकृष्ट किया है. इस कहानी में सभी पीड़ित है, कोई पति से तो कोई अपनी पत्नी तो कोई अपने बेटे से, पीड़ित अहमद रजा के बेटे असलम रज़ा ने अपनी पत्नी नग्मा खातून के खिलाफ परिवार न्यायालय में तलाक की याचिका दाखिल की है.

इसके साथ ही असलम रज़ा ने थानाध्यक्ष छावनी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कहा है कि उनकी पत्नी द्वारा दी जाने वाली किसी भी शिकायत पर अब कोई सुलह-समझौता न कराने की भी अपील की है, शादी के बाद असलम और नगमा मुंबई में हंसी खुशी रह रहे थे, अचानक 2024 में असलम की जिंदगी में किसी दूसरी लड़की की एंट्री के शक पर दोनों के बीच खटास पैदा हो गई, नगमा बस्ती आकर मायके में रहने लगी, और असलम आज भी मुंबई के जीवन यापन कर रहा है.

बहू पर झूठी शिकायत का आरोप 

ससुर का आरोप है कि बहू की झूठी शिकायतों और ब्लैकमेलिंग से पूरा परिवार परेशान है. मीडिया से बात करते हुए ससुर अहमद रज़ा ने अपना दर्द बयां किया. उन्होंने बताया कि उनकी बहू नग्मा खातून जरा-जरा सी बात पर बिना बताए मायके चली जाती है और वहां से मुंबई तक जाकर पुलिस में फर्जी शिकायतें दर्ज कराती है.

ससुर ने आरोप लगाया कि बहू अपनी बहनों और बहनोई के उकसावे में आकर घर में कलह करती है. हद तो तब हो गई जब वह गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की तस्वीरें खींचकर परिजनों को भेजने लगी और धमकी देने लगी कि सुसाइड करके पूरे परिवार को जेल भिजवा देगी.

बेटे-बहू को किया बेदखल 

परेशान पिता ने बेटे-बहू दोनों को किया संपत्ति से बेदखल कर दिया है, ससुर अहमद रज़ा ने बताया कि लगातार पुलिस की प्रताड़ना, झूठे मुकदमों के डर और दैनिक कलह से तंग आकर उन्होंने अंततः सख्त कदम उठाया है. उन्होंने अपने बेटे असलम रज़ा और बहू नग्मा खातून दोनों को अपनी अचल संपत्ति और घर से कानूनी तौर पर बेदखल कर दिया है ताकि परिवार शांति से रह सके.

पति ने पत्नी पर लगाए आरोप 

असलम रज़ा ने अपनी पत्नी और उनके परिजनों पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़ित पति ने न्याय पाने के लिए अब परिवार न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है.  पति असलम रज़ा का आरोप है कि उनकी पत्नी नगमा खातून अपने बड़े बहनोई पप्पू उर्फ अस्तुफा अली से लंबे समय तक फोन पर बात करती हैं. 

पति और माता-पिता द्वारा समझाने के बावजूद जब वह नहीं मानीं, तो बहनोई के कहने पर वह 24 घंटे के लिए घर से गायब भी हो चुकी हैं, जिसकी शिकायत मुंबई के गोरेगांव पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई थी. असलम का कहना है कि जब उन्होंने यह बात अपनी पत्नी के पिता को बताई, तो उन्हें गाली-गलौज दी गई और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई. पुलिस में कई बार शिकायत व समझौते के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ.

परिवार न्यायालय में विचाराधीन इस मामले में पीड़ित के चाचा इरफान और बड़े पापा हामिद रज़ा मुख्य गवाह हैं. आरोप है कि इन्हें भी अलग-अलग तरीकों से टॉर्चर किया जा रहा है और धमकियां दी जा रही हैं. पीड़ित असलम रज़ा ने पत्नी पक्ष द्वारा लगाए गए दूसरी शादी के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है और अपने पूरे परिवार के लिए गंभीर खतरा जताते हुए सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाई है.

यह भी पढ़ें: ‘यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *