Headlines

‘बस आ जाओ, मैं प्राइवेट जेट भेज दूंगा…’, IPL टीम के मालिक ने खिलाड़ी को दिया ऑफर; पापा से पूछा तो…


इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके तेज गेंदबाज मार्क वुड ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है. उन्होंने बताया कि कैसे एक IPL टीम के मालिक ने उन्हें प्राइवेट जेट भेजने का ऑफर दिया था. मार्क वुड ने बताया कि वे बीमार पड़ गए थे, लेकिन उस टीम का मालिक बड़ी शिद्दत से चाहता था कि वुड उनकी टीम के लिए जरूर खेलें.

बीबीसी पॉडकास्ट पर मार्क वुड ने बताया कि टूर्नामेंट में 4 मैच खेलने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. वुड अपने IPL करियर में केवल 5 मैच खेले हैं, जिनमें से चार उन्होंने 2023 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले थे. यहां वुड संभव ही LSG टीम के मालिक की बात कर रहे हैं. इंग्लैंड के इस धुरंधर खिलाड़ी ने बताया कि उनका अगला मैच 3 दिन बाद था और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य को अच्छा करने के लिए बहुत मेहनत कर रहे थे.

IPL टीम के मालिक ने दिया ऑफर

मार्क वुड ने बताया कि एक दिन IPL टीम के मालिक ने उन्हें फोन किया, पहले स्वास्थ्य पर अपडेट लिया और फिर पूछा कि वे खेलने के लिए तैयार हैं या नहीं. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने जवाब में कहा कि उन्होंने काफी समय से कुछ भी डाइट नहीं ली है और पैरों पर खड़े होते ही स्थिति ऐसी हो जाती है जैसे वे बेहोश हो जाएंगे.

अगले एक दिन तक डॉक्टर ने उनका पूरा ख्याल रखा और अगले दिन फिर से टीम के मालिक का फोन आया. फिर से पूछा कि क्या वे मैच खेलने की स्थिति में हैं. मगर वुड ने फिर से कहा कि उनके लिए चल पाना भी संभव नहीं है. इस पर टीम मालिक ने कहा कि वे प्राइवेट जेट की व्यवस्था कर देंगे और मैच खेलने के बाद उन्हें दोबारा होटल छोड़ दिया जाएगा.

पापा को लगाया फोन

इसके बाद मार्क वुड ने अपने पिता को फोन लगाया कहा कि टीम का मालिक प्राइवेट प्लेन की व्यवस्था करने को तैयार है. मगर वुड का स्वास्थ्य खराब होने पर उनके पिता चिंतित हो गए. इस पर मार्क वुड ने भी मजाकिया लहजे में अपने पिता से कहा कि रोज-रोज किसको प्राइवेट जेट में सफर करने का मौका मिलता है.

खैर मार्क वुड ने उस ऑफर को स्वीकार नहीं किया और IPL 2023 में उसके बाद एक भी मैच नहीं खेल पाए. अब तक अपने पूरे आईपीएल करियर में मार्क वुड ने 5 मुकाबलों में 11 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

Akshat Raghuwanshi: वैभव सूर्यवंशी के बाद अब ये खिलाड़ी मचा रहा बवाल, पहली बॉल पर पहला छक्का, IPL में जोरदार डेब्यू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *