Headlines

‘बहनों के लिए फिक्रमंद रहा’, ‘बंदर’ में अपने किरदार को लेकर बॉबी देओल ने बड़ा बयान


बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘बंदर’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में बॉबी देओल बहुत ही अलग किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया और सभी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच बॉबी देओल ने फिल्म को लेकर खुलकर बात की है, साथ ही फिल्म में अपने किरदार को खुद से जुड़ा हुआ बताया हैं.

बहनों को लेकर डरते हैं बॉबी देओल

बॉबी देओल ने अपने किरदार को लेकर कहा, ‘मैं एक ऐसे माहौल में बड़ा हुआ हूं, जहां मैं अपनी बहनों के लिए हमेशा फिक्रमंद रहता था. उनकी शादी होगी, तो वो किस घर में जाएंगी, उनके साथ कैसा बर्ताव किया जाएगा, उनके ससुराल वाले कैसे होंगे, इस बात का मुझे डर लगता है. हम ऐसी दुनिया में पले हैं जहां पुरुष हमेशा हावी रहे हैं और खुशकिस्मती से मेरी इतनी सारी बहनें हैं कि वो डर हमेशा बना रहता है और इस किरदार को निभाते हुए भी मैं उस डर को खुद से अलग नहीं कर पा रहा हूं.’ 

ये भी पढ़ें: Box Office: 1 महीना, कमाई 150 करोड़ के पार! मई में मराठी की दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा

फिल्म के बारे में

बता दें कि 5 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है और इसे निखिल द्विवेदी के ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘जी’ के सपोर्ट से बनाया गया है. फिल्म में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा और सपना पब्बी जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म में बॉबी, समीर मेहरा नाम के पॉप स्टार का किरदार निभा रहे हैं, जो जो यौन शोषण केस में उलझ जाता है और सलाखों के पीछे चला जाता हैं. बाद में फिल्म में हाई-स्टेक्स कोर्टरूम ड्रामा और मीडिया ट्रायल देखने को मिलती है, जिसमें वो खुद को बेगुनाह साबित करने में लग जाते हैं.

ये भी पढ़ें: ‘टॉप 4 फिल्ममेकर्स में जरूर होंगे’, ‘पेड्डी’ के डायरेक्टर की राम चरण ने की तारीफ, कही ये बात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *