Headlines

बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम


बांकीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मंगलवार (14 जुलाई, 2026) की शाम बीजेपी की ओर से स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई. इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कुल 40 नाम हैं जो बांकीपुर से पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए प्रचार करेंगे. लिस्ट में पहले नंबर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम है. पहली बार विधायक बनीं मैथिली ठाकुर का भी नाम है.

सम्राट चौधरी भी नीरज के लिए करेंगे प्रचार

लिस्ट पर डेट 13 जुलाई का ही है. यानी बीते सोमवार को ही स्टार प्रचारकों का नाम तय हो गया था जिसे मंगलवार को जारी किया गया. इस लिस्ट पर नजर डालें तो दूसरे नंबर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम है जबकि तीसरे नंबर पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का नाम है. इसके आगे विनोद तावड़े, दीपक प्रकाश, नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह, राधा मोहन सिंह, संजय जायसवाल, रविशंकर प्रसाद, सतीश चंद्र दुबे, राजभूषण चौधरी, मंगल पांडेय का नाम है. 

नीचे स्टार प्रचारकों के नाम देखें

मनोज तिवारी से लेकर पवन सिंह तक का नाम

इन नेताओं के अलावा दिलीप जायसवाल, अश्विनी कुमार चौबे, विजय कुमार सिन्हा, प्रमोद चंद्रवंशी, मनोज तिवारी, जीवेश कुमार, जनक राम, रामकृपाल यादव, मिथिलेश तिवारी, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र पासवान, संजीव चौरसिया, पवन सिंह, रेणु देवी, मैथिली ठाकुर, शिला प्रजापति, कृष्ण कुमार, संजय गुप्ता, रत्नेश कुमार, मनोज शर्मा, सीता साहू, रेशमी चंद्रवंशी, आनंद मिश्रा, सरोज रंजन पटेल, बलराम मंडल, सुषमा साहू और रूप नारायण मेहता का स्टार प्रचारक में नाम है जो बीजेपी के प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए प्रचार करेंगे.

यह भी पढ़ें- Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!

बीजेपी के पहले प्रत्याशी बंटी भी मांगेंगे वोट

बांकीपुर से पहले बीजेपी ने अभिषेक कुमार बंटी को उम्मीदवार बनाया था लेकिन वे पीछे हट गए. अब उनकी प्रतिक्रिया आई है. उपचुनाव में बीजेपी के पूर्व उम्मीदवार अभिषेक कुमार बंटी ने कहा, “NDA के प्रत्याशी नीरज सिन्हा जी के लिए मैं लगातार मेहनत करूंगा और हर जगह मैं जाकर वोटर, मतदाता भाइयों को, बहनों को आग्रह करूंगा कि अपने NDA प्रत्याशी नीरज सिन्हा जी को भारी मतों से विजयी बनाना है… और मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में जो आगे काम पार्टी ने तय किया है, वो काम पर मैं लगातार करूंगा, क्योंकि मैं कार्यकर्ता हूं. आगे कार्यकर्ता के भाव में मैं काम करूंगा.”

यह भी पढ़ें- बांकीपुर से दूसरे प्रत्याशी के उतारे जाने पर RJD सांसद मनोज झा का BJP पर तंज, ‘मुझे कल डर…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *