Headlines

बांकीपुर सीट से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? बोले- ‘अगर BJP को हराना है तो…’


पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. यह सीट बीजेपी की रही है. कई चुनाव से यहां किसी अन्य पार्टी की जीत नहीं हो पा रही है. अब नजर जन सुराज पर है. इससे जुड़े सवाल पर सोमवार (25 मई, 2026) को प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बड़ा बयान दिया. पीके सोमवार को पूर्वी चंपारण में थे. 

प्रशांत किशोर से पूछा गया कि बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे क्या? इस पर कहा, “बांकीपुर से जन सुराज मजबूती से चुनाव लड़ेगा. पिछले 40-45 साल से जो बीजेपी बांकीपुर से चुनाव नहीं हारी है, नितिन नवीन जो विधायक थे अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हो गए हैं, तो उस नजरिए से बीजेपी के लिए यह प्रतिष्ठा वाली सीट है. अगर बीजेपी को यहां हराना है तो जन सुराज की ओर से हर वो प्रयास किया जाएगा ताकि उन्हीं के इलाके में घुसकर हराया जाए. जो भी संसाधन और व्यवस्था हम लोगों के पास है सब कुछ लगाकर हमलोग बांकीपुर में हराएंगे.” सवाल दोहराया गया कि क्या आप लड़ेंगे? इस पर कहा कि जो कुछ भी करना पड़े वो सब किया जाएगा. एक तरह से उन्होंने बड़ा संकेत दिया है.

ये जंगलराज के लौटने की आहट: प्रशांत किशोर

पटना के एक होटल में लड़की के साथ बदसलूकी हुई है. इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि ये गंभीर विषय है, लेकिन दो-तीन दिन चर्चा होगी और फिर बंद हो जाएगी. जब आप गलत लोगों का चुनाव करेंगे, गलत लोगों को सत्ता की चाबी देंगे, तो ये होना ही है. गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाने वाले मुख्यमंत्री क्यों नहीं उस होटल पर बुलडोजर चला रहे हैं? ये जंगलराज के लौटने की आहट है. उन्होंने कहा कि नीट की छात्रा के साथ जो रेप हुआ, हत्या हुई, उस हॉस्टल के मालिक पर क्या कार्रवाई हुई?

यह भी पढ़ें- रितु जायसावल कल BJP में होंगी शामिल, RJD के लिए बड़ा झटका, बोलीं- ‘मेरे लिए…’

प्रशांत किशोर ने कहा कि जिसका चरित्र खुद ही दागदार है वो राज्य के मुखिया के तौर पर रहेगा तो ऐसी घटना होती रहेगी. इसके लिए सिर्फ नेता दोषी नहीं हैं, आप और हम गलत लोगों का चुनाव करेंगे तो गलत होगा. जिनके साथ गलत हुआ है उनके साथ जन सुराज खड़ा है. जो भी मदद होगी वो की जाएगी.

‘…तो 10 रुपया ज्यादा दीजिए’

पेट्रोल-डीजल से जुड़े सवाल पर पीके ने कहा, “पेट्रोलियम पदार्थ का दाम इसलिए बढ़ा है क्योंकि अभी चुनाव नहीं है… तो सरकार आपसे और हमसे पूरा टैक्स वसूलेगी. फिर कल चुनाव आएगा तो अरवा-उसना चावल की बात होगी, हिंदू-मुसलमान होगा…” पीके ने कहा कि यूपी की तुलना में हम लोग बीते पांच साल से पेट्रोल-डीजल पर पांच रुपये प्रति लीटर अधिक दे रहे हैं. जिस सरकार ने 10 रुपये ज्यादा इस बिहार में रखा है उसी एनडीए की सरकार को यहां के लोगों ने 202 सीट देकर सरकार बनाई है, तो 10 रुपया ज्यादा दीजिए, क्यों चिल्ला रहे हैं?

यह भी पढ़ें- फाल्टा उपचुनाव: BJP की प्रचंड जीत पर शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान, TMC के लिए कर दी ‘भविष्यवाणी’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *