Headlines

बाइक पर स्कूटर लादकर निकला कबाड़ी, देसी जुगाड़ देख हैरान हुए लोग


इंटरनेट पर हर दिन कोई न कोई वीडियो लोगों का दिल छू जाता है, और इस बार बारी है एक ऐसे कबाड़ी की, जिसने अपनी मेहनत और हुनर से सबको हैरान कर दिया. @KUNDAN00PATEL नाम के यूजर ने यह वीडियो शेयर किया, जिसे कैप्शन दिया गया, “हमारे यहां के कबाड़ी भी किसी वैज्ञानिक से कम नहीं है, स्कूटर ले जाने का यह तरीका कुछ इन्नोवेटिव लग रहा है.” कुछ ही घंटों में यह वीडियो हजारों व्यूज बटोर चुका है और लोग इसे बार-बार देखकर दंग रह जा रहे हैं. इस वीडियो में कबाड़ी वाले की हिम्मत और उसकी मजबूरी साफ दिख रही है यही वजह है कि ये वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रही है.

एक बाइक पर टिका पूरा स्कूटर

ज्यादातर आपने देखा होगा कि एक कबाड़ी ढेर सारे कबाड़ लेकर जा रहा होता है, लेकिन इस वीडियो में ये कबाड़ी पूरा स्कूटर ही लेकर जा रहा है और इसकी सबसे खास बात है कि वो उस स्कूटर को अपनी बाइक पर लाद कर लेकर रोड पर चलता नजर आ रहा है. हालांकि वे धीरे-धीरे गाड़ी चला रहा होता है, लेकिन असली कमाल तो उसके पीछे लदा भारी-भरकम स्कूटर है. उसने एक टू-व्हीलर के ऊपर दूसरा टू-व्हीलर बड़ी सफाई से बांध रखा है, साथ ही ढेर सारा कबाड़ भी बड़ी बोरियों में भरकर रखा हुआ है.

पीछे से देखने से मानो लग रहा हो कि स्कूटर हवा में अपने आप चल रहा हो. इतना वजन होने के बावजूद भी वो आदमी संतुलन बनाकर धीरे-धीरे चलता हुआ आगे बढ़ रहा है. ज्यादातर किसी गाड़ी को लादने के लिए किसी के सहारे की जरूरत पड़ती है लेकिन इस आदमी के बैलेंस और हिम्मत को देख हर कोई हैरान हो रहा है. यही वजह है कि इस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ेंः Phone Snatching Viral Video: ट्रेन की विंडो सीट पर फोन चला रही थी बच्ची, हो गया चोरी; वीडियो वायरल

कमेंट्स में झलका प्यार और तारीफ

इस वीडियो पर लोगों ने दिल खोलकर कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा एक फेमस मीम की लाइन को लिखते हुए क्या कि “वे अलग ही लेवल का आदमी था” वहीं एक यूजर ने इसे गजब का टैलेंट बताते हुए कहा कि यह कोई नॉर्मल बात नहीं, स्कूटर बहुत भारी होती है, और एक टू-व्हीलर के ऊपर दूसरी टू-व्हीलर रखकर ले जाना ही इसका असली हुनर है.

एक यूजर ने एक दिलचस्प बात लिखी कि डिग्री वालों से ज्यादा काम तो बिना डिग्री वाले लोग कर रहे हैं. वहीं ज्यादा लोग इसे देसी जुगाड़ बता रहे हैं। इसके अलावा दूसरी तरफ कई लोगों ने चिंता जताते हुए लिखा कि इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए इसे सड़क हादसा का सामना करना पड़ सकता है. वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि कुछ देर के लिए ऐसा लगा जैसे स्कूटर खुद-ब-खुद चल रहा हो. 

यह भी पढ़ेंः  Don’t Call Us Chinese: हमको चाइनीज मत बोलो हम इंडिया हैं… ईटानगर की प्यारी बच्ची की अपील वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *