Headlines

बागपत में बिजली मैकेनिक की गर्दन तोड़कर हत्या, पैसे देने के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम


उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई हैं, जहां एक 28 साल के इलेक्ट्रिशियन चंद्रपाल की गर्दन तोड़कर बेरहमी से हत्या कर दी गई हैं. आरोप हैं कि मृतक ने कुछ युवकों के कूलर और पंखों को ठीक किया था लेकिन, उसे इसके पैसे नहीं दिए गए थे. बकाया मांगने पर आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया. इस घटना से पूरे गाँव में सनसनी मच गई है. 

ये घटना बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव की बताई जा रही है. जहां रहने वाला चंद्रपाल इलेक्ट्रिशियन का काम करता था. पुलिस और स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ युवकों पर मृतक का कूलर और पंखे की मरम्मत के बकाया पैसे थे, जिसके चलते उन्होंने उसे पैसे देने के बहाने गांव के तालाब के पास बुलाया था. 

गर्दन तोड़कर युवक की हत्या

चंद्रपाल जब आरोपियों से पैसे लेने तालाब के पास पहुंचा तो उसका आरोपियों के साथ विवाद हो गया, जिसके बाद उन्होंने उस पर हमला किया और उसकी गर्दन तोड़ डाली. जिससे चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गईं. इस घटना की ख़बर गाँव में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद गांव में भारी तनाव का माहौल बन गया. 

‘हिम्मत है तो ले जाकर दिखाओ..’, नामजद आरोपियों को लेकर बैठे राकेश टिकैत, प्रशासन को दी खुली चुनौती

शव को रखकर परिजनों ने किया हंगामा

परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़कर पर रखकर जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दी. ग्रामीणों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की. हंगामे को देखते हुए पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को न्याय का भरोसा दिया. तब कही जाकर मामला शांत हो सका. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

इस घटना को लेकर गाँव में अब भी तनाव है. प्रशासन ने हिलवाड़ी गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है. मौके पर पहुंचे एएसपी और सीओ ने लोगों से वार्ता कर कड़ी कार्रवाई और जल्द न्याय का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति धीरे‑धीरे शांत हुई. पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है.

‘आबादी ज्यादा है तो शिफ्ट में पढ़ें नमाज…’, बकरीद को लेकर BJP सांसद राजकुमार चाहर ने दिया बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *