Headlines

यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक


यमुनानगर के जगाधरी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. यमुनानगर के जगाधरी में सरस्वती स्कूल के सामने तीन बच्चों के साथ एक्टिवा पर सवार होकर घर लौट रही एक मां को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी. हादसे में महिला की 16 वर्षीय बेटी और 4 साल के बेटे की मौत हो गई. महिला और उसका डेढ़ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है. ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, मुर्शीद नामक महिला अपने तीन बच्चों के साथ एक्टिवा पर सवार होकर घर जा रही थी. जैसे ही वह सरस्वती स्कूल के सामने पहुंची, तभी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला और उसके बच्चे सड़क पर गिर गए.

यमुनानगर: गैस पाइपलाइन में धमाके के बाद उठा आग का ग़ुबार, जान बचाकर भागे लोग

हादसे में 16 साल की बेटी और 4 साल के बेटे की मौत

इस हादसे में मुर्शीद की 16 वर्षीय बेटी और 4 साल के बेटे की मौत हो गई. वहीं, मुर्शीद और उसका डेढ़ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. जिस मां के साथ उसके तीनों बच्चे घर लौट रहे थे, उसी मां को अब अपने दो बच्चों को खोने का दर्द झेलना पड़ रहा है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया. 

फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही पुलिस

वहीं, पुलिस ने दोनों मृत बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया. पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है, जबकि हादसे के बाद चालक मौके से फरार बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है.

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानी की अहमियत को सामने लाता है. सड़क पर वाहन चलाते समय जरा-सी लापरवाही भी किसी परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन सकती है. फिलहाल, इस हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि मां और उसका डेढ़ साल का बेटा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो पाएंगी.

करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप

Input By : परवेज खान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *