Headlines

बारिश में शूटिंग के बाद प्रविष्ट-रामनीक का हुआ ऐसा हाल, लकड़ियां जलाकर हाथ सेंकते दिखे स्टार्स


मुंबई की बारिश और शो के सीन हमेशा स्क्रीन पर मजेदार और रोमांटिक नजर आते है. हालांकि स्क्रीन के पीछे की कहानी कुछ और होती है. बारिश में शूट करना भले ही शानदार हो सकता है, लेकिन कभी-कभी कई कलाकार ठंड से ठिठुरते नजर आते हैं. इसी बीच कलर्स के टीवी सीरियल ‘बरेली के बच्चन’ के सेट से एक मजेदार खबर सामने आई है. बारिश में शूटिंग के बाद शो के लीड एक्टर्स प्रविष्ट मिश्रा और रामनीक कटारिया का हाल देखने लायक था.

शूटिंग के बाद प्रविष्ट ने किया जुगाड़

शो के एक सीन में कृष्णा बच्चन यानी प्रविष्ट और संगम यादव यानी रामनीक को बारिश में भींगना था, जिससे कहानी को एक नया ट्विस्ट दे सकें. हालांकि जैसे ही सीन कट होता है, दोनों स्टार्स खुद को तौलिए से लपेट लेते हैं. इतना ही नहीं, दोनों ठंड कम करने के लिए हाथ सेंकते भी नजर आए. टेंट के नीचे जलती लकड़ियों के सामने बैठे प्रविष्ट-रामनीक का ये जुगाड़ देखकर क्रू भी हंस पड़े. 

मजाकिया अंदाज में दिखे प्रविष्ट 

इसी बीच एबीपी न्यूज के साथ बातचीत में प्रविष्ट ने भीगे बालों में हाथ फेरते हुए कहा, ‘नहीं मेरी तो इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग है, मुझे कुछ नहीं लगता.’ हालांकि वो ठंड भगाने के लिए गर्म सूप और अदरक का पानी पीते नजर आए. इतना ही नहीं, उन्होंने मजेदार तरीके से ये भी कहा कि ‘मैं चाय बिल्कुल नहीं पीता क्योंकि मुझे चाय अच्छी नहीं लगती… लेकिन अब चाय अच्छी लगने लगी है.’ उनकी ये बात सुन वहां बैठी रामनीक भी हंसने लगीं. इसके अलावा शूटिंग के बीच क्रू मेंबर भी आग का मजा लेते दिखे.

ये भी पढ़ें: Pritam And Pedro OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई राजकुमार हिरानी की ‘प्रीतम एंड पेड्रो’, जानें- कहां देखें

शो के बारे में 

बता दें कि शो की शुरुआत पिछले महीने 8 जून को हुई, जो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे कलर्स पर प्रसारित होता है. शो की कहानी बहुत अनोखी और मजेदार है, जिसमें कई सालों से एक परिवार में सिर्फ पुरुष रहते है. हालांकि कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब संगम नाम की लड़की की शादी उस घर में कृष्णा से होती है. इस शो में प्रविष्ट मिश्रा, रामनीक कटारिया, यशपाल शर्मा, किंशुक महाजन, अंश मनुजा और सचिन जीत सिंह लीड रोल में हैं.

ये भी पढ़ें: रीति-रिवाजों के साथ हुआ भारती सिंह के बेटे काजू का अन्नप्राशन, सामने आईं खूबसूरत झलकियां



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *