Headlines

‘बिग बॉस 20’ की कंटेस्टेंट लिस्ट से उठा पर्दा, 2 नाम कंफर्म, ये सितारे भी आ सकते हैं नजर


सलमान खान का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ अब दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहा है. शो के प्रीमियर में अब सिर्फ एक दिन बाकी है. ये शो 6 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा और कलर्स टीवी पर भी टेलीकास्ट किया जाएगा. शो के कंटेस्टेंट को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ. फिलहाल मेकर्स ने दो नाम रिवील कर दिए हैं.

‘बिग बॉस 20’ में इन दो सितारों की एंट्री
शो के मेकर्स ने ‘बिग बॉस 20’ के दो कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम ऑफिशियली रिवील कर दिए हैं. मेकर्स ने हाल ही में कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शो के दो कंफर्म कंटेस्टेंट्स की झलक दिखाई है. हालांकि, प्रोमो में दोनों के चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन फैंस ने अंदाजा लगा लिया कि ये कौन हैं.

पहले प्रोमो में एक लड़की डांस करती हुई नजर आ रही है. वीडियो सामने आते ही फैंस ने पहचान लिया कि ये टीवी एक्ट्रेस कनिका मान हैं.

वहीं दूसरे प्रोमो में ईशा रिखी को दिखाया गया है, हालांकि उनका अभी फेस रिवील नहीं किया गया है. प्रोमो में वो काफी इमोशनल नजर आईं. 

ये भी पढ़ेंः 3-3 शादी कर चुके हैं विधु विनोद चोपड़ा, अमिताभ बच्चन को दी थी 4 करोड़ की कार

इन नामों की हो रही चर्चा
बता दें, इसके अलावा अमन गांधी, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, खुशी दुबे, काजी तौकीर, अरिश्फा खान, युंग डीएसए उर्फ येदा युंग, उदिति सिंह, शोविक चक्रवर्ती, माही विज, गीता बसरा, रोहेड खान, रिह्या अहीर, लव गिल, ऋति तिवारी, नितेश राजपूत, आसिफ खान जैसे सितारों के नाम सामने आ रहे हैं. हालांकि मेकर्स ने इन नामों पर अभी तक मुहर नहीं लगाई है.

‘बिग बॉस 20’ में क्या है नया?
‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन की थीम ‘वरदान’ यानी एक्स्ट्रा लाइफलाइन रखी गई है. इस नए ट्विस्ट के चलते अगर गेम के दौरान कोई कंटेस्टेंट घर से बाहर हो जाता है, तो वो तुरंत शो से बाहर नहीं होगा. उसे दोबारा गेम में वापसी करने का एक और मौका दिया जाएगा.

इस नए ट्विस्ट की झलक शो के प्रोमो में भी देखने को मिली थी, जिसमें सीजन के नए फॉर्मेट को दिखाया गया है. वहीं, सलमान खान ने भी शो के प्रीमियर की शूटिंग शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर बिग बॉस 20 के सेट से उनकी कई फोटोज भी वायरल हो रही हैं.

ये भी पढ़ेंः फिल्म नहीं, इस नाटक ने बदली थी पंकज त्रिपाठी की जिंदगी, राजनीति के चक्कर में गए थे जेल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *