टीवी सीरियल्स की दुनिया में आने वाले एपिसोड्स काफी दिलचस्प होने वाले हैं. ‘अनुपमा’, ‘वसुधा’, ‘गंगा माई की बेटियां’ और ‘तुम से तुम तक’ में कहानी नए मोड़ लेने वाली है. कहीं पैसों को लेकर परिवार में जमकर हंगामा होगा, तो कहीं सालों पुराने राज से पर्दा उठने वाला है. वहीं, रिश्तों में बढ़ता तनाव और बिजनेस की बड़ी जिम्मेदारी भी कहानी को और रोमांचक बनाएगी. ऐसे में आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को भरपूर ड्रामा और कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे.
‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में हाई-वोल्टेड ड्रामा देखने को मिलेगा. अनुपमा अपनी प्राइज मनी का बड़ा हिस्सा दिग्विजय को दे देगी. वहीं, जब बा और तोशू उससे पैसों का हिसाब मांगकर हंगामा करेंगे, तो अनुपमा साफ कह देगी कि वो किसी को भी अपनी कमाई का हिसाब देने के लिए मजबूर नहीं है. बा और तोशू एक बार फिर कैफे और पैसों के बंटवारे को लेकर अनुपमा के सामने हंगामा करते नजर आएंगे. इसी बीच, अनुपमा अपने सपनों का घर बनाने के लिए नए प्लॉट की बुकिंग की तैयारी करेगी. उधर, अंश और प्रेरणा के बीच पैसों और अलग घर में रहने को लेकर बहस होगी.
‘वसुधा’
जी टीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में चंद्रिका के अतीत का रहस्य और गहराता नजर आएगा. इस राज का पर्दाफाश करने के लिए देव और वसुधा हाथ मिला चुके हैं. दोनों मिलकर चंद्रिका के छिपे हुए अतीत और उससे जुड़े पुराने राजों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी सिलसिले में देव भी मुंडवा गांव पहुंच गया है, जहां दोनों चंद्रिका से जुड़े सुराग खंगालते नजर आएंगे. वहीं, मुंडवा गांव में देव और वसुधा की जांच के साथ कहानी एक बड़े खुलासे की ओर बढ़ती दिखाई देगी. दोनों के हाथ चंद्रिका के अतीत से जुड़ा कोई ऐसा सुराग लग सकता है, जो उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा राज सामने ला दे.
‘तुम से तुम तक’
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ में बड़ा बिजनेस ड्रामा देखने को मिलेगा. काफी बातचीत के बाद आखिरकार आर्यवर्धन मान जाता है कि अनु ‘अनुवर्धन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज’ में अपनी नौकरी जारी रख सकती है. जब अनु ऑफिस पहुंचती है, तो उसे रोकने की कोशिश होती है, लेकिन वो साफ कह देती है कि उसे अभी तक नौकरी से निकाला नहीं गया है, इसलिए वो ऑफिस में काम कर सकती है. वहीं, आर्यवर्धन अनु के सामने नौकरी जारी रखने के लिए एक शर्त रखेगा. दरअसल, कंपनी के सामने जो परेशानी खड़ी हुई है, वो हर्षवर्धन की वजह से है. हर्षवर्धन ने बिजनेस में एक ऐसी डील कर दी है, जिससे कंपनी को बड़ा नुकसान हो सकता है. अब इस मामले को संभालने की जिम्मेदारी अनु को दी जाएगी.
