Headlines

बिग बॉस 20: मैरी कॉम ने मनोज तिवारी की बेटी को कहा मोटी, आसिफ-काजी में भिड़त, मचा हंगामा


‘बिग बॉस 20’ के तीसरे दिन की शुरुआत हंगामे और ड्रामे के साथ हुई. तीसरे के साथ घरवालों में मनमुटाव शुरू हो गया है. शुरू में जो दोस्ती दिख रही थी अब लोगों के बीच में तकरार भी शुरू हो गई है. किचन के काम को लेकर लड़ाई झगड़े शुरू हो गए हैं. मैरी कॉम और मनोज तिवारी की बेटी रिति तिवारी के बीच में जमकर लड़ाई हुई. मैरी कॉम ने रिति को मोटी बोल दिया.

मैरी कॉम और रिति के बीच में लड़ाई
मैरी कॉम ने कहा कि जब खाने की खुशबू आने लगी तो मोटी रिति आ गई है खाने. बाद में मुझे नॉमिनेट कर दिया. तब आसिफ ने टोका और कहा कि मोटी मत बोलो, ये अच्छा नहीं लगता है. इसके बाद मैरी और रिति में बहस हुई. मैरी ने कहा कि सिर्फ खाने मत घुसो, काम भी करो. इसके अलावा मैरी कॉम घर में मौजूद लड़कियों की चुगली करती दिखती हैं. वो कहती हैं कि ये सब कितना मेकअप करती हैं. ये सब अजीब लगता है. मैं तो जब बाहर शॉपिंग पर जाती हूं तब इतना मेकअप करती हूं.

ये भी पढ़ें- ‘फिल्म में लगा पूरा पैसा डूब जाएगा’, ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर बोलीं- रिलीज से पहले सुनन पड़ी ऐसी बातें

कैप्टेंसी टास्क में हुआ जमकर हंगामा
पिछले एपिसोड में  यंग डीएसए, गुल्लू और आसिफ खान पहले कैप्टेंसी टास्क के तीन दावेदार बने थे. अब कैप्टेंसी टास्क हुआ. टास्क की संचालक माही विज हैं. इसी दौरान आसिफ और काजी तौकीर में भयंकर लड़ाई होती है. दोनों के बीच गाली गलौज भी होती है. इसी दौरान आसिफ काजी को धक्का भी दे देता है. फिर काजी कहते हैं कि ये एक थप्पड़ से मर जाएगा. वहीं आसिफ फिर भागते हुए काजी को मारने पहुंचते हैं. फिर आम्रपाली कहती हैं कि काजी को टास्क से बाहर करो, ये लड़कियों को धक्का दे रहा है. आम्रपाली और काजी में भी बहस होती है. सभी घरवाले आसिफ को भी शांत करवाते हैं. काजी कहता है कि ये हवा में उड़ जाएगा. झगड़ा बहुत बढ़ गया तो टास्क को रोकना पड़ा.

कल के एपिसोड में कनिका मान और अर्शिफा के बीच में भी जमकर झगड़ा देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें- ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने छठे दिन बरपाया कहर, 130 करोड़ पार हुआ कलेक्शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *