Headlines

बीजेपी में खुश नहीं हैं अरुण गोविल? अखिलेश यादव के करीबी सांसद के दावे ने बढ़ा दी हलचल


उत्तर प्रदेश के बलिया से सपा सांसद सनातन पांडेय ने मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल को मंत्री बनाए जाने और राम मंदिर के अपमान के डैमेज कंट्रोल किए जाने पर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि अरुण गोविल हमारे मित्र है. वो हमारी कमेटी में भी है. वो अपने राजनीतिक जीवन से संतुष्ट नही है. क्योंकि अंदर की बात को बाहर नहीं की जा सकती है. अरुण गोविल को मंत्रालय दे करके इस डैमेज को समाप्त नही किया जा सकता है.

सपा सांसद के इस बयान के बाद कयास लगने शुरू हो गए हैं कि क्या सांसद अरुण गोविल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में खुश नहीं हैं. फिलहाल सपा सांसद सनातन पांडेय के बयान से सियासी हलचल पैदा हो गई है. 

राम मंदिर विवाद पर क्या बोले सपा सांसद?

यूपी के बलिया में सपा के सांसद सनातन पांडेय का राम मंदिर में चंदा चोरी में चंपत राय और अखिलेश यादव के अयोध्या में रामलला के दर्शन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. सपा सांसद ने कहा कि भारत के बाहर के मुल्क भी कह रहे है कि जिससे हमारी आस्था जुड़ी है उसमें भी अगर घोटाला हो सकता है, चोरी हो सकती है तो इसका मतलब भारत भी सुरक्षित नहीं है. 

सांसद ने कहा कि हम भगवान से प्रार्थना करते है कि इसकी निष्पक्ष जांच हो. चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है. उनको कबूल करना पड़ेगा कि चोरी में मेरी संलिप्ता थी. सपा सांसद ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार इसकी निष्पक्ष जांच नहीं कराती है तो यह मान लिया जाएगा कि चंदा चोरी में उत्तर प्रदेश और केंद्र की सरकार भी शामिल है.

अखिलेश यादव के अयोध्या जाने को लेकर क्या कहा?

वहीं सपा सांसद ने अखिलेश यादव द्वारा राम मंदिर दर्शन को लेकर स्पष्ट किया कि अखिलेश यादव राम मंदिर जाएंगे, लेकिन उन्होंने प्रण किया है कि सैफई में जो मंदिर बन रहा है, जो कि 75 परसेंट पूरा हो चुका है. उन्होंने आगे बताया कि अखिलेश यादव मंदिर पूरा होने के तुरंत बाद राम मंदिर जाएंगे. राम के प्रति अखिलेश यादव और उनके पूरे परिवार की आस्था है.

यूपी चुनाव से पहले सपा का नया प्लान, जनेश्वर मिश्र की जयंती के जरिए ब्राह्मणों को साधने की तैयारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *