ब्रिटेन में रह रहे शराब कारोबारी विजय माल्या एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बन गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और खुद को भगोड़ा कहे जाने पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा है कि वो ब्रिटेन के नागरिक हैंऔर वहां की सरकार ने उनके देश छोड़ने पर रोक लगा रखी है.
विजय माल्या पर बैकों से करीब 9900 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाने का आरोप है. इनमें सबसे बड़ा कर्ज एसबीआई का है. माल्या मार्च 2016 में विदेश भाग गए थे.
भगोड़ा कहने पर जताई आपत्ति
विजय माल्या ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए हैं. उन्होंने लिखा-जो लोग कहते हैं कि मैं भारत आने से इनकार करने वाला भगोड़ा हूं, उन्हें बता दूं कि मैं 1992 से यूनाइटेड किंगडम का स्थायी निवासी हूं और अभी कानूनी तौर पर मुझे इस देश से बाहर जाने की मनाही है. यह सब भारत सरकार की ‘पोस्टर बॉय’ वाली हरकतों से शुरू हुआ, जिन्होंने मेरे मामले में बहुत अन्यायपूर्ण रवैया अपनाया है.
For all who say I am a bhagoda refusing to come to India, please be aware that I have been a permanent resident of the United Kingdom since 1992 and am currently legally prohibited from leaving this country. All this started with poster boy actions by the Government of India who…
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) September 8, 2026
ईडी ने मेरी संपत्ति अटैच कर दी
उन्होंने आगे लिखा, लोग मुझ पर शक करते हैं, वे खुद इस बात की पुष्टि कर लें कि ED ने मेरे अटैच किए गए फंड से किंगफिशर के कर्मचारियों को भुगतान करने के लिए 350 करोड़ रुपये से ज़्यादा जारी किए थे. मैं भुगतान नहीं कर पाया क्योंकि ED ने मेरी संपत्ति/फंड अटैच कर लिए थे.
For all you naysayers, please independently verify and see that the ED released over Rs 350 crores to pay Kingfisher employees from my attached funds. I could not pay because ED attached my assets/funds.
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) September 8, 2026
कब मिलेगा मेरा रिफंड
जो लोग निष्पक्ष और सही हिसाब-किताब और न्याय में विश्वास रखते हैं, वे कृपया नीचे दी गई टेबिल देखें. क्या मैं सच में उस बर्ताव का हकदार हूं जो मीडिया मेरे साथ करता है, जहाँ किसी पत्रकार की स्क्रिप्ट की शुरुआत में ही मुझे धोखेबाज कहा जाता है? क्यों न यह पूछा जाए कि मुझे मेरा रिफंड कब मिलेगा?
To all who believe in fair and proper accounting justice please see the following table. Do I still deserve the way I am berated by the media and referred to as a fraudster at the very outset of a journalist’s script ? Why not start asking when I will get my refund ? pic.twitter.com/oP80Ba5Nuw
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) September 8, 2026
बता दें सीबीआई ने विजय माल्या के खिलाफ लोन धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था. जिसके बाद वो लंदन भाग गए थे. ईडी ने उनके और किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस शुरू किया था. जनवरी 2019 में विजय माल्या को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था.
ये भी पढ़ें: US नागरिक समेत 7 विदेशियों के खिलाफ NIA की चार्जशीट, UAPA की धाराएं नहीं
